होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी सेना का MQ-9 ड्रोन मार गिराया; IRGC का दावा— 'अब तक 54वां ड्रोन किया गया तबाह'

Oct 20, 2026 - 16:30
0 2
होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की बड़ी कार्रवाई: अमेरिकी सेना का MQ-9 ड्रोन मार गिराया; IRGC का दावा— 'अब तक 54वां ड्रोन किया गया तबाह'
Major action by Iran in the Strait of Hormuz

तेहरान। होर्मुज स्‍ट्रेट पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) मुस्‍तैदी से तैनात है। सेना ने दावा क‍िया क‍ि सख्‍त कार्रवाई के तहत मंगलवार को भी एक दुश्मन एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार गिराया गया। यह 54वां ड्रोन है जो नष्‍ट क‍र द‍िया गया।

अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से किया गया नष्ट

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर ल‍िखा, ''ईरान की सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने होर्मुज स्‍ट्रेट के आकाश में 54वें एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया।''

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने बताया क‍ि मंगलवार तड़के होर्मुज स्‍ट्रेट के आसमान में अमेरिका की सेना के एमक्‍यू-9 ड्रोन को उनकी एयरोस्पेस फोर्स की उन्नत रक्षा प्रणाली की मदद से रोककर नष्ट कर दिया गया।

28 फरवरी से जारी सैन्य तनाव का दिया हवाला

बयान में कहा गया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से शुरू किए गए सैन्य अभियान के बाद से ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने दर्जनों जासूसी और लड़ाकू ड्रोन, साथ ही अन्य दुश्मन विमानों को भी मार गिराया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण का दावा

आईआरजीसी का कहना है कि ये कार्रवाइयां ऐसे संघर्ष के दौरान की गई हैं, जिसे वह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन मानता है।

एजेंसी मेहर न्‍यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि यह ड्रोन 'आतंकवादी' अमेरिकी सेना का था। इसे ईरान के इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क में शामिल नए, अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से फायर करके मार गिराया गया।

आईआरजीसी के अनुसार दुश्‍मन की ओर से बार-बार इस तरह की हरकत को अंजाम द‍िया जा रहा है और हर बार ईरानी सेना के एयरोस्पेस फोर्स के एयर डिफेंस सिस्टम इनको नष्‍ट कर देते हैं।

आईआरजीसी के अनुसार होर्मुज स्‍ट्रेट पर पूरी तरह से ईरान का न‍ियंत्रण बना हुआ है। दुश्‍मन की हर हरकत का ईरान की सेना बेहद कड़ा जवाब देगी। ईरान किसी भी तरह की लालच, दबाव बनाने की कोशिश या अत्याचार का जवाब निर्णायक और भारी तरीके से देगा। ईरान की रक्षा क्षमता पूरे देश की सुरक्षा की गारंटी है और इसी वजह से देश के अधिकारी जनता की भलाई के लिए काम कर पा रहे हैं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User