रसगुल्लों में मिलीं मक्खियां, 220 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए

Nov 04, 2026 - 14:10
0 5
रसगुल्लों में मिलीं मक्खियां, 220 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए
रसगुल्लों से भरा ड्रम

मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपावली के दृष्टिगत मिष्ठान भंडारों व दुकानों पर जांच की। इस दौरान जौली रोड पर मिष्ठान भंडार पर बेचने के लिए रखे रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिलीं। इस पर 220 किलोग्राम रसगुल्लों को तत्काल  नष्ट कराया गया। आरोपित दुकानदार के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। टीम मिठाइयों, खाद्य सामग्री की जांच कर रही थी। सहायक आयुक्त द्वितीय अर्चना धीरान ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के साथ मिष्ठान भंडारों की जांच की।

कूकड़ा स्थित गोपाल जी स्वीट्स से गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना भरा गया। जौली रोड स्थित नेहा मिष्ठान भंडार पर रस माधुरी रसगुल्लों का भी नमूना भरा गया। यहां दो ड्रम में भरे रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिलीं। इसे टीम ने खाने योग्य नहीं माना है। इस पर लगभग 220 किलोग्राम रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। 

सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जांच तेज की गई है। मिलावट एवं संदेहजनक वस्तु या पदार्थ मिलने पर उसे तत्काल नष्ट कराया जाएगा। संबंधित कारोबारी के विरुद्ध कार्रवाई एवं जुर्माना दोनों की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User