हारमोनियम बजाकर गाने लगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'
नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हारमोनियम बजाते हुए गाना गा रहे हैं। उनके गाने के बोल हैं- 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे'।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए एक बयान के बाद बीजेपी ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' नाम से अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपना वीडियो जारी किया है।
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था।इसके जवाब में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'मोदी कहीं नहीं जाएंगे' का नारा लगाते हुए अभियान शुरू किया। देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी नेता इस नारे के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हारमोनियम बजाकर क्या गाया?
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अभियान में अलग अंदाज अपनाया। उन्होंने हारमोनियम बजाते हुए गाना गाया।
वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं: 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी, कहीं नहीं जाएंगे मोदी...'
इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। इनमें मुफ्त राशन, गैस सिलेंडर, मकान, सड़क, बिजली, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत अभियान शामिल हैं।उन्होंने गाने के जरिए विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे।फिलहाल अर्जुन राम मेघवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)