भगवान श्रीकृष्‍ण की भावभंगिमा को लेकर टिप्‍पणी कर कथावाचक धीरेंद्र शास्‍त्री घिरे, एसएसपी से शिकायत, माफ़ी मांगी 

Nov 04, 2026 - 13:27
0 1
भगवान श्रीकृष्‍ण की भावभंगिमा को लेकर टिप्‍पणी कर कथावाचक धीरेंद्र शास्‍त्री घिरे, एसएसपी से शिकायत, माफ़ी मांगी 
धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

मेरठ। कथावाचक धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री भगवान श्रीकृष्‍ण की भावभंगिमा को लेकर की गयी अपनी टिप्पणी के चलते विवाद के घेरे में आ गए हैं। इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मेरठ के एसएसपी से मिले। नेताओं ने शिकायत सौंपकर निष्‍पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। सपा लोहिया वाहिनी के जिला अध्‍यक्ष शशिकांत गौतम और पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष अनुज भड़ाना के नेतृत्‍व में सपा नेता एसएसपी दफ्तर पहुंचे थे। पुलिस ने टिप्‍पणी से संबंधित वीडियो की निष्‍पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्‍वासन दिया है।

अखिलेश यादव लगातार हमलावर

बता दें कि, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव इस प्रकरण पर बाबा बागेश्‍वर पर हमलावर हैं। वह सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिये लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि बाबा ने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनएं आहत की हैं। अब इनको न तो ब्रज में प्रवेश मिलेगा और न अवध में। अब न तो कोई सच्‍चा रघुवंशी इनका स्‍वागत करेगा और न सच्‍चा यदुवंशी।

धीरेंद्र शास्‍त्री ने मांगी माफी

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में रामकथा के दौरान धीरेंद्र शास्‍त्री ने कहा था कि श्रीराम सीधे हैं, जबकि श्रीकृष्‍ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं। उन्‍होंने अयोध्‍या और वृंदावन की तुलना की। विवाद बढ़ने पर धीरेंद्र शास्‍त्री ने माफी भी मांग ली। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने अपनी टिप्‍पणी भक्ति परंपरा और ब्रज की प्रेमपूर्ण अभिव्‍यक्ति के संदर्भ में की थी। उनका इरादा किसी भगवान के अपमान और दोनों में भेद का नहीं था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
रमेश कुमार

रमेश कुमार - सीनियर कंटेंट राइटर

Comments (0)

User