दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान! भोपाल से गोरखपुर और दानापुर के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली, दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में ज्यादा भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।ये ट्रेनें गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) और दानापुर (बिहार) के लिए चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को घर पहुंचने में आसानी होगी।
भोपाल से गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 01663/01664 भोपाल से रवाना: 7 नवंबर 2026, शाम 6:45 बजे।
गोरखपुर पहुंचेगी: 8 नवंबर, दोपहर 12:30 बजे।
गोरखपुर से वापसी: 9 नवंबर, सुबह 7:50 बजे।
भोपाल पहुंचेगी: 10 नवंबर, रात 1:15 बजे।
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी: विदिशा, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा।
भोपाल से दानापुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 01661/01662
भोपाल से रवाना: 11 नवंबर 2026, दोपहर 2:25 बजे।
दानापुर पहुंचेगी: 12 नवंबर, सुबह 9:15 बजे।
दानापुर से वापसी: 12 नवंबर, सुबह 11:20 बजे।
भोपाल पहुंचेगी: 13 नवंबर, सुबह 10:50 बजे।
रास्ते में इन स्टेशनों पर रुकेगी:
नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
यात्रियों के लिए जरूरी बात
यात्रा से पहले ट्रेन का टाइम जरूर चेक करें।ट्रेन की जानकारी एनटीईएस ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।किसी भी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)