एनसीपी में बढ़ी नाराजगी, पार्थ पवार से नाराज हैं पार्टी के कई बड़े नेता
मुंबई, महाराष्ट्र की एनसीपी (अजित पवार गुट) में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में उनके बेटे पार्थ पवार की बढ़ती भूमिका को लेकर कई पुराने नेता नाराज बताए जा रहे हैं।
इस नाराजगी के बीच पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार मौजूद नहीं थे।
अमित शाह से मिले एनसीपी के बड़े नेता
एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे और दिलीप वलसे-पाटील ने अमित शाह से मुलाकात की।\बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों और कामकाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि,एनसीपी के प्रवक्ता उमेश पाटिल ने पार्टी में किसी भी तरह की बगावत से इनकार किया है।
पार्थ पवार से क्यों नाराज हैं नेता?
पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि पार्थ पवार का पार्टी के कामकाज में दखल बढ़ रहा है। इससे पुराने नेता असहज महसूस कर रहे हैं।इसके अलावा एनसीपी के विधायक बीजेपी और शिवसेना से भी नाराज बताए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार में सहयोगी दल अपने विधायकों के काम को ज्यादा महत्व देते हैं, जबकि एनसीपी विधायकों के काम पर ध्यान नहीं दिया जाता।
सुनेत्रा पवार ने बुलाई लगातार तीसरी बैठक
पार्टी में चल रही नाराजगी को दूर करने के लिए डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार लगातार बैठकें कर रही हैं।सुनेत्रा पवार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कोर कमेटी के साथ बैठक की।देवगिरी बंगले पर करीब 50 विधायकों और मंत्रियों की बैठक हुई।आज फिर कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों पर चर्चा हुई।
वित्त मंत्रालय वापस पाने की भी मांग
इन बैठकों में पार्टी के बीच तालमेल बनाने और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की बात सामने आई है।
एनसीपी की ओर से वित्त मंत्रालय वापस पाने की मांग भी उठाई जा रही है। इसी बीच बीजेपी के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी सुनेत्रा पवार से उनके देवगिरी आवास पर मुलाकात की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)