अमूल: घी-मक्खन के दाम बढ़े
नई दिल्ली, दिवाली से पहले अमूल ने ग्राहकों को महंगाई का झटका दिया है। कंपनी ने घी और मक्खन की कीमतें बढ़ा दी हैं। अब ग्राहकों को इन सामानों को खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
अमूल का 1 किलो घी अब 630 रुपये की ज
गह 680 रुपये में मिलेगा। वहीं, 500 ग्राम मक्खन की कीमत 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये हो गई है।
अमूल ने कितने बढ़ाए दाम?
अमूल के घी और मक्खन की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
प्रोडक्ट पुरानी कीमत नई कीमत
1 किलो घी ₹630 ₹680
500 ग्राम घी ₹325 ₹345
100 ग्राम मक्खन ₹63 ₹66
500 ग्राम मक्खन ₹310 ₹325
अमूल ने क्यों बढ़ाए दाम?
घी की कीमत बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मांग बढ़ना और सप्लाई में कमी बताई जा रही है।गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई के बाद लोगों का भरोसा ब्रांडेड घी की तरफ बढ़ा है। इससे अमूल जैसे ब्रांड के घी की मांग बढ़ गई है।इसके अलावा दिवाली के दौरान मिठाई, नमकीन और पकवान बनाने के लिए घी का इस्तेमाल ज्यादा होता है। ऐसे में त्योहार से पहले मांग बढ़ने का असर कीमतों पर पड़ा है।
ऑनलाइन कितने में मिल रहा है अमूल का घी?
अमूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर घी की अलग-अलग वैरायटी की कीमतें इस प्रकार बताई गई हैं:
गाय का घी – 740 रुपये प्रति लीटर, सागर घी – 710 रुपये प्रति लीटर, प्योर घी – 700 रुपये प्रति लीटर, भैंस का घी – 720 रुपये प्रति लीटर
दिवाली के बजट पर पड़ेगा असर
दिवाली पर घरों में मिठाइयां और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में घी और मक्खन की कीमत बढ़ने से लोगों का त्योहार का बजट बढ़ सकता है। अब ग्राहकों को त्योहार की खरीदारी के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)