ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत! होर्मुज से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज

Nov 04, 2026 - 15:18
0 4
ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत! होर्मुज से गुजर सकेंगे भारतीय जहाज
ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत

ईरान, ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दे दी है। इन देशों में भारत, चीन, इराक और कतर शामिल हैं।

ईरान के एक वरिष्ठ सांसद अमीर हयात मोकाद्दम ने बताया कि इन चार देशों के जहाजों को समुद्री रास्ते से गुजरने में छूट दी गई है। यानी इन जहाजों को पहले जैसी पाबंदियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

भारत को क्यों मिली यह छूट?

ईरानी सांसद के मुताबिक, ईरान भारत से दवाइयां खरीदना चाहता है। इसी वजह से वह भारतीय जहाजों को समुद्री रास्ते से गुजरने में मदद कर रहा है।वहीं, चीन को यह छूट देने के पीछे ईरान का मकसद चीन का राजनीतिक समर्थन हासिल करना बताया गया है।

जहाजों से कितना पैसा ले रहा है ईरान?

ईरानी सांसद ने बताया कि इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से अलग-अलग शुल्क लिया जा रहा है।भारत और चीन के जहाजों से ट्रांजिट शुल्क यानी रास्ता इस्तेमाल करने का पैसा लिया जा रहा है।कतर के जहाजों को बिना शुल्क गुजरने दिया जा रहा है।इराक के जहाजों से शुल्क लिया जाता है या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

क्यों खास है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है।इस रास्ते से खाड़ी देशों का बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचता है।यही वजह है कि इस रास्ते पर तनाव बढ़ने से दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

अमेरिका और ईरान के बीच क्यों बढ़ा तनाव?

खबर के मुताबिक, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। अप्रैल में युद्धविराम हुआ, लेकिन जुलाई में अमेरिका और ईरान के बीच फिर लड़ाई शुरू हो गई।इसके बाद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को लेकर भी तनाव बढ़ गया।भारत के लिए यह फैसला इसलिए अहम है क्योंकि होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई होती है। हालांकि, भारतीय जहाजों को मिली छूट से समुद्री व्यापार को राहत मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User