दिल्ली में बड़ा हादसा! चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत

Nov 05, 2026 - 12:05
0 1
दिल्ली में बड़ा हादसा! चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत
दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सुबह 9:50 बजे हुआ हादसा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर हुआ। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने गली सितारा में यह इमारत गिरी। बताया जा रहा है कि इमारत निर्माणाधीन थी।

मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

हादसे की सूचना मिलते ही कम से कम पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। एक घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है।

तंग गलियों के कारण बचाव कार्य में परेशानी

चावड़ी बाजार की गलियां काफी संकरी हैं। इस वजह से बचावकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने और राहत कार्य करने में परेशानी हो रही है। दिवाली की भीड़ के कारण इलाके में आवाजाही भी मुश्किल बनी हुई है।फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User