कोहली की 'विराट' पारी से भारत ने पहला मैच 5 विकेट से जीता
ऑकलैंड। भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला गया। भारत ने मैच 5 विकेट से जीत लिया है। अब 'टीम इंडिया' सीरीज में 1-0 से आगे हो चुकी है।
इस मैच में नमन धीर 5 और केएल राहुल 3 रन बनाकर अविजित लौटे। भारत ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट खो दिए थे। पहले विराट कोहली 74 रन पर आउट हुए। उसके बाद अक्षर पटेल तो खाता तक नहीं खोल पाए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 15 रन बनाकर चलते बने। विराट कोहली ने शानदार 74 रन की पारी खेली। विराट ने सिर्फ 35 गेंदों पर 50 रन बनाये। ये विदेशी धरती पर विराट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
ऑकलैंड में बरसात रुकने के बाद खेल फिर से शुरू हुआ। भारतीय टीम को डीएलएस नियम के अनुसार जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन बनाने थे। जब खेल रुका तब भारत का स्कोर 12 ओवर में एक विकेट पर 64 रन था। विराट कोहली के साथ शुभमन गिल क्रीज पर थे। वर्षा के चलते मैच एक बार फिर से रुक था। पहले बरसात रुकने के बाद 7 गेंद फेंकी गई थीं और उसके बाद फिर से वर्षा ने खेल को एक बार फिर से रोक दिया। इसके बाद भारतीय टीम को जो संशोधित लक्ष्य 40 ओवर में 167 रन बनाने का मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)