हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा

Nov 04, 2026 - 16:17
0 2
 हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी  पर तंज कसा
हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी, बिहार के पूर्णिया में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि देश में वोट चोरी नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीते जा रहे हैं।

बीजेपी की पदयात्रा के दौरान हिमंत सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहस करनी है तो उन्हें संसद में अपनी बात रखनी चाहिए।

बाबर और औरंगजेब के नाम पर क्या बोले हिमंत?

हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में बाबर और औरंगजेब का भी जिक्र किया।उन्होंने कहा कि अगर बाबर और औरंगजेब जैसे नाम हटाए जाते हैं तो यह वोट चोरी नहीं, बल्कि लोगों के दिल जीतने की बात है।उन्होंने चुनाव आयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया फिर से चलाने और ऐसे नाम हटाने की मांग भी की।

राहुल गांधी को बांग्लादेश भेजने वाला बयान

हिमंत सरमा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी मिलकर राहुल गांधी को बांग्लादेश में उतारने का काम करेंगे, जहां वह चुनाव जीत सकते हैं।उनके इस बयान पर भी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

दिवाली पर गुलाब देने को लेकर भी कसा तंज

हिमंत सरमा ने राहुल गांधी के उस वीडियो पर भी टिप्पणी की, जिसमें राहुल गांधी हाथ में गुलाब लेकर पीएम मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आए थे।सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि गुलाब का फूल वैलेंटाइन डे पर दिया जाता है, दिवाली पर नहीं।

संसद में बहस करने की दी सलाह
हिमंत सरमा ने राहुल गांधी को सलाह दी कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने हैं या किसी मुद्दे पर बहस करनी है तो संसद में करें।उन्होंने कहा कि संसद बहस करने का सही मंच है। वहां प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता आमने-सामने अपनी बात रख सकते हैं।उन्होंने राहुल गांधी से संसद में हंगामा करने के बजाय चर्चा करने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
प्रियांशी सिरोही

प्रियांशी सिरोही - ( कंटेंट राइटर )

Comments (0)

User