PVVNL एमडी ने मॉ शाकुंभरी देवी मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
- मॉ शाकुंभरी देवी मेला क्षेत्र मे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।
- विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध निदेशक ने किया निरीक्षण।
- कार्यस्थल पर सुरक्षा मानक और राजस्व वसूली के कडे निर्देश।
- त्योहारों को लेकर निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश।
विवेक कुमार डिजिटल न्यूज एडिटर, नॉकआउट न्यूज मेरठ / सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने बुधवार को प्रसिद्ध माँ शाकुंभरी देवी मेला क्षेत्र (जसमौर) जनपद सहारनपुर का दौरा कर, सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया और विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। एमडी पावर नें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले मे आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए विद्युत सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कदम तुरन्त उठाए जाएँ। प्रबन्ध निदेशक ने मेला परिसर से गुजरने वाली सभी एचटी/एलटी विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की गहनता से जाँच करने के निर्देश दिए।

मेले मे विद्युत आपूर्ति को लेकर प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र मे वर्तमान मे स्थापित 250 केवीए (जिस पर वर्तमान भार 100 केवीए है) के ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति मे तुरन्त बदलने के लिए एक 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर सुरक्षित रूप से मगांकर रख लिया जाए जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति मे तुरन्त ट्रांसफार्मर बदलकर, विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने सुरक्षा पी०पी०ई० किट (हैलमेट, सेफ्टी जैकिट आदि) पहनने एवं लाईन स्टाफ और फील्ड कर्मचारियों से सीधे बात-चीत कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा दिशा-निर्देश दिए।
मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बेहट का निरीक्षण कर, अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण मे 11 केवी केबल मे तकनीकी खराबी के कारण, बंद पडे कैपीसीटर बैक को तुरन्त ठीक कराने के लिए संबंधित ए०एम०सी० फर्म से समन्वय स्थापित कर, कैपीसीटर बैक को सही कराने के निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि पूरे क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश
पीवीवीएनएल प्रबन्ध निदेशक ने सख्त निर्देश दिए कि लाईन पर काम करते समय कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की अनदेखी या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाऐगी। उन्होनें निर्देशित किया कि विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण और रख-रखाव को गंभीरता से लिया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता (वितरण), सहारनपुर क्षेत्र सहारनपुर इं० हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियन्ता इं० रविन्द्र बाबू, अधिशासी अभियन्ता इं० सुभाष चन्द्र सहित संबधित उपखंड अधिकारी, अवर अभियन्ता एवं लाइन स्टाफ उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)