मेरठ में लापता युवक का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 

Oct 14, 2026 - 17:38
0 2
मेरठ में लापता युवक का शव नाले में मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 
  • लापता युवक का शव नाले में मिला,
  • परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,
  • युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम,
  • पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं.

नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खड़ौली में कब्रिस्तान के पास नाले में दो दिन से लापता मजदूर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

मृतक की पहचान इसरार पुत्र ताहिर (30) निवासी गांव खड़ौली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इसरार पत्थर लगाने का काम करता था। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके करीब दो घंटे बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने कई बार फोन मिलाकर उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश करने के बाद भी इसरार का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बुधवार को गांव के कब्रिस्तान के पास नाले में इसरार का शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। शव की पहचान होते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। गर्दन पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने इसरार के साथ अनहोनी होने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

इसरार शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी शालू और चार साल का बेटा अरहम है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस युवक के मंगलवार दोपहर घर से निकलने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, बुधवार को उसका शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User