टेस्ला ने दिखाई उड़ने वाली कार, सफल लैंडिंग के बाद इलॉन मस्क बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल

Tesla Roadster Features: सफल लैंडिंग के बाद Elon Musk ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया।

Oct 16, 2026 - 16:55
0 7
टेस्ला ने दिखाई उड़ने वाली कार, सफल लैंडिंग के बाद इलॉन मस्क बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल

- हवा में पलटी और फिर जमीन पर लैंड हुई; 1 सेकेंड से भी कम में 97kmph की रफ्तार पकड़ेगी.

Tesla Flying Car: Elon Musk की कंपनी Tesla ने आज 16 अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई।

इस Car में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है। कार का प्रोडक्शन 2028 में शुरू होगा।

Elon Musk बोले- ये स्पेसएक्स के इंजीनियर्स का कमाल

सफल लैंडिंग के बाद Elon Musk ने कहा- चलिए, यह काम कर गया। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर किए गए काम का नतीजा बताया।

Elon Musk ने बताया कि कार खुद को ऊपर उठाने के लिए एक एडवांस्ड अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक का इस्तेमाल करती है। कार में हवा में कंट्रोल के लिए एल्टीट्यूड थ्रस्टर्स और पीछे की तरफ मेन थ्रस्टर्स हैं। यह बिल्कुल रॉकेट की तरह उड़ सकती है और हवा में कलाबाजियां खा सकती है।

‘कार इस पर डिपेंड करेगी कि आपकी सड़क कैसी’

इवेंट में जब एक दर्शक ने पूछा कि क्या यह कार आम सड़कों पर चलाने के लायक है, तो Elon Musk ने मजाकिया अंदाज में कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सड़क कैसी है।" हालांकि, उन्होंने तुरंत साफ किया कि यह इस्तेमाल करने में एक प्रैक्टिकल कार ही होगी।

Elon Musk ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा। इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है।

2028 से शुरू होगा प्रोडक्शन

Elon Musk ने बताया कि रोडस्टर का प्रोडक्शन साल 2028 में शुरू होगा। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक, यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है।

रफ्तार पकड़ने में दुनिया में सबसे आगे होगी रोडस्टर

Tesla की नई 'रोडस्टर' फिलहाल एक डेमो/प्रोटोटाइप कार है और इसका उत्पादन 2028 से शुरू होगा। अगर इसके दावों की बात करें तो रफ्तार के दो अलग-अलग पैमाने हैं-

1. पिकअप: 0 से 60 मील यानी, 97 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ने के मामले में इस कार ने डेमो के दौरान महज 0.81 सेकंड का समय दर्ज किया है। अगर 2028 में यह कार इसी क्षमता के साथ बाजार में उतरती है, तो यह दुनिया की सबसे तेज पिकअप वाली कार बन जाएगी।

फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रोएशियाई इलेक्ट्रिक हाइपरकार रिमैक नेवेरा आर के नाम है। इसने 1.66 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटा का आंकड़ा दर्ज किया है।

2. टॉप स्पीड: इस मामले में फिलहाल यह दुनिया की सबसे तेज कार नहीं है। टेस्ला का दावा 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किमी/घंटे से अधिक रफ्तार का है। जबकि यांगवांग U9 एक्सट्रीम 308 मील/घंटे यानी करीब 496 किमी/ घंटे जैसी गाड़ियां इससे कहीं आगे हैं।

हालांकि, Elon Musk का कहना है कि वे इस पर लगातार काम कर रहे हैं और फाइनल प्रोडक्शन कार में मैक 0.5 यानी लगभग 617 km/h का लक्ष्य हासिल करने की पूरी कोशिश करेंगे। ये अभी के शुरुआती टेस्ट/प्रोटोटाइप मॉडल से कहीं ज्यादा तेज होगी।

क्या होती है कोल्ड-गैस थ्रस्टर टेक्नोलॉजी

यह वही टेक्नोलॉजी है जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट्स की दिशा बदलने के लिए किया जाता है। कंप्रेस्ड एयर/गैस को हाई प्रेशर के साथ बाहर निकालकर गाड़ी को अतिरिक्त धक्का या लिफ्ट दिया जाता है।

2017 से बार-बार टली टेस्ला रोडस्टर की लॉन्चिंग

Tesla ने अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था। हालांकि, इसके बाद इसकी लॉन्चिंग और प्रोडक्शन की तारीख कई बार टलती रही।

शुरुआत में उम्मीद थी कि यह कार 2020 तक सड़कों पर आ जाएगी, लेकिन डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की चुनौतियों के कारण इसमें करीब 8 साल की देरी हो चुकी है।

सैम आल्टमैन और मस्क के बीच बहस हो चुकी

Car की लॉन्चिंग में देरी को लेकर बीते साल Elon Musk और ओपनएआई के CEO सैम आल्टमैन के बीच बहस भी हुई थी। आल्टमैन ने X पर लिखा था कि 50 हजार डॉलर की बुकिंग फीस देने के बाद 7.5 साल का इंतजार बहुत लंबा लगता है।

इस पर जवाब देते हुए Elon Musk ने दावा किया था कि आल्टमैन को उनकी बुकिंग फीस पहले ही रिफंड की जा चुकी है।

रोडस्टर टेस्ला की पहली कार

Tesla ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'ओरिजिनल रोडस्टर' साल 2008 में कैलिफोर्निया में लॉन्च की थी। यह कार ब्रिटेन की स्पोर्ट्स कार कंपनी 'लोटस एलीस' के चेसिस पर बनी थी, लेकिन Elon Musk ने इसमें पेट्रोल इंजन की जगह ऑल-इलेक्ट्रिक इंजन लगाया था।

इसके बाद नवंबर 2017 में Elon Musk ने अपने 'सेमी ट्रक' इवेंट में रोडस्टर सेकेंड जेनरेशन की घोषणा की। नवंबर 2017 में 50,000 डॉलर का डिपॉजिट लेकर ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग शुरू हुई थी। उस समय भी मस्क ने कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स वाले स्पेसएक्स पैकेज की बात कही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User