काजी तौकीर के सपोर्टर से बनीं आलोचक, गौहर खान ने थूकने वाली हरकत पर जताई नाराजगी
मुंबई । अभिनेत्री गौहर पिछले काफी समय से 'बिग बॉस-20' कंटेस्टेंट काजी तौकीर का समर्थन करती नजर आ रही थीं लेकिन बुधवार को कुछ अलग ही देखने को मिला। दरअसल, शो में काजी तौकीर ने कंटेस्टेंट स्काउट के कान पर थूक दिया था, जिस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी जताई है।
जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है, तो कई बार डर लगता है कि कहीं यह तारीफ सर पर न चढ़ जाए
गौहर खान ने कहा कि काजी तौकीर पर तंज कसते हुए कहा कि जब किसी की बहुत ज्यादा तारीफ होती है तो डर रहता है कि कहीं वो घमंड में न आ जाए।
अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि शो की उन्होंने कहा था कि काजी कभी गलत नहीं करेंगे लेकिन अब उनका मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है। अभिनेत्री ने कहा, "जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है, तो कई बार डर लगता है कि कहीं यह तारीफ सर पर न चढ़ जाए।
मैंने बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही कहा था कि काजी कभी कुछ गलत नहीं करेगा और न ही गलत रास्ते पर जाएगा।"अभिनेत्री ने काजी द्वारा स्काउट के कान पर थूकने पर उन्हें संभल कर चलने की चेतावनी दी और कहा कि उनका ये बर्ताव बिल्कुल सही नहीं है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि काजी का मजाक हद से ज्यादा बढ़ रहा है।
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कंटेस्टेंट स्काउट के बीच टास्क के दौरान बहस और हाथापाई हुई थी
गौहर खान ने कहा, "उसके कान में थूकना या उसके बारे में ऐसी बातें करना बहुत गलत है। मैं सच में उम्मीद करती हूं कि 'वीकेंड का वार' में सलमान सर काजी को यह बात जरूर समझाएं कि जो मजाक चल रहा है, वह थोड़ा ज्यादा हो रहा है।
यह अब एक जैसा और थोड़ा चिढ़ाने वाला लग रहा है।"दरअसल, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कंटेस्टेंट स्काउट के बीच टास्क के दौरान बहस और हाथापाई हुई थी। कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट के बीच तीखी बहस हो रही थी।
बातचीत और चिल्लाने के दौरान काजी तौकीर के मुंह से थूक के कुछ छींटे स्काउट के ऊपर गिर गए थे।काजी तौकीर का कहना था कि यह अनजाने में (एक्सीडेंटली) हुआ है और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी, जबकि स्काउट का आरोप था कि काजी ने जानबूझकर उन पर थूका है।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)