'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
मुंबई । अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी के लिए एक मैसेज शेयर किया और कहा है कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर ध्यान देने, सच्चाई को समझने और देश की तरक्की के लिए क्या सही है, इस बारे में गंभीरता से सोचने की अपील की।
जेन जी' के लिए मैं बस यही कहूंगी कि अपने आपको मैनिपुलेट होने मत दीजिए
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए कहा, "'जेन जी' के लिए मैं बस यही कहूंगी कि अपने आपको मैनिपुलेट होने मत दीजिए, पढ़ाई में ध्यान दीजिए, फैक्ट को समझें और इस बात पर ध्यान दें कि देश के लिए क्या सही है और क्या गलत।
किसी के इमोशन और बहकावे में आकर कुछ भी न करें।"अभिनेत्री ने जोर देते हुए कहा कि जेन जी अपनी शिक्षा को देश के विकास में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा, "आपके माता पिता ने बहुत सोच समझकर आपको शिक्षा दी है।
उसका अच्छे से आप इस्तेमाल कीजिए और हमारे देश के विकास के लिए काम आइए, न कि किसी और की बातों में आकर कुछ ऐसा करें, कि आपको बाद में पछतावा हो।
"मेरी सभी से गुजारिश है कि वे किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे के पूरे तथ्यों को अच्छी तरह समझ लें
हालांकि, इससे पहले भी अभिनेत्री ने युवाओं को किसी के बहकावे में न आने कि अपील की थी। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करने और एक मजबूत व समझदार भारत के निर्माण में रचनात्मक योगदान देने की बात कही थी।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने युवाओं से अपील की थी कि वे बिना सोचे-समझे किसी भी भीड़ का हिस्सा न बनें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक के तौर पर एक सही उदाहरण पेश करें।
वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरी सभी से गुजारिश है कि वे किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे के पूरे तथ्यों को अच्छी तरह समझ लें।
केवल सोशल मीडिया के नैरेटिव या भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। खुद रिसर्च करें और सवाल पूछें।
"दरअसल, मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और सीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)