मुजफ्फरनगर: कलियर के होटल में फंदे पर लटका मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिलशाद उर्फ आतिफ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Oct 15, 2026 - 20:36
0 7
मुजफ्फरनगर: कलियर के होटल में फंदे पर लटका मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिलशाद उर्फ आतिफ का शव, जांच में जुटी पुलिस

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

- पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी.

मुजफ्फरनगर: दिलशाद उर्फ आतिफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर था। उसका शव उत्तराखंड के कलियर स्थित एक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निराना निवासी इरशाद के पुत्र दिलशाद उर्फ आतिफ (30) का निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू में हुआ था। 

ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की किसी अन्य युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि कई माह पूर्व उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। फिलहाल वह उसके साथ बंगलूरू में रह रही है। बुधवार को दिलशाद कलियर गया था। गुरुवार सुबह होटल के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग गमजदा हैं।

मामले पर नई मंडी सीओ राजू साव का कहना है कि यूट्यूबर दिलशाद के द्वारा कलियर के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User