होर्मुज में तैर रहे हैं iPhone?
दुनिया/मिडिल ईस्ट: होर्मुज में तैर रहे हैं iPhone? ओमान के पास होर्मुज की खाड़ी में एक बड़ा मालवाहक जहाज डूब गया. ये हादसा समुद्री बारूद से टकराने की वजह से हुआ. इसके बाद जहाज में रखे हजारों iPhone समंदर की लहरों पर तैरने लगे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Video में स्थानीय लोग नावों से फ्री के iPhone और कीमती सामान बटोरते दिख रहे हैं. राहत की बात ये रही कि जहाज के सभी 21 कर्मचारियों को बचा लिया गया. हालांकि, इस हादसे से कंपनियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है और इलाके में तनाव भी बढ़ गया है.
लोग पानी में डुबकी लगा-लगाकर आईफोन उठा ला रहे हैं. इस लूट के कई वीडियोज भी सामने आई हैं, ये सब हो रहा है दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्ते ‘होर्मुज’ में, जहां कीमती सामान ले रहे टैंकर पर अटैक हुआ और उससे सारा सामना निकलकर समंदर में उतराने लगा.

होर्मुज में तैर रहे हैं iPhone?
मामला कुछ ऐसा है कि फारस की खाड़ी और ओमान के पास ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में एक बहुत बड़ा कार्गो कंटेनर शिप गुजर रहा था. रास्ते में इस जहाज की एक नेवल माइन यानी समुद्री बारूद से भयानक टक्कर हो गई और जहाज में भीषण आग लग गई.
देखते ही देखते पूरा जहाज समंदर में समा गया. खुशकिस्मती की बात तो ये रही कि जहाज पर सवार सभी 21 क्रू मेंबर्स को सही सलामत बचा लिया गया, लेकिन असली ड्रामा तो इसके बाद शुरू हुआ! इस डूबते जहाज में सैकड़ों ऐसे विशालकाय कंटेनर्स लदे थे, जिनमें एक-दो नहीं, बल्कि हजारों की तादाद में चमचमाते iPhones, महंगे गैजेट्स और विदेशी लग्जरी परफ्यूम्स भरे पड़े थे.
जैसे ही जहाज डूबा, ये सारे डिब्बे टूट गए और हजारों की तादाद में आईफोन और कीमती सामान समंदर के पानी में बिल्कुल ऐसे तैरने लगे जैसे किसी ने तैरते हुए खिलौने छोड़ दिए हों!
समंदर में मच गई लूट!
जैसे ही आसपास के गांव वालों और स्थानीय मछुआरों को इस ‘समुद्री लॉटरी’ की भनक लगी, उन्होंने एक सेकंड की भी देरी नहीं की. लोग अपनी-अपनी छोटी-छोटी नावें लेकर समंदर में कूद पड़े। जो पानी कल तक सिर्फ मछलियां देता था, आज वो आईफोन और महंगे परफ्यूम उगल रहा था!
यह खबर भी पढ़िए : होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के दो कंटेनर जहाजों पर हमला, एक डूबा; सभी 43 क्रू सदस्य सुरक्षित
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह पानी पर तैरते हुए डिब्बों और आईफोन्स को समंदर से ऐसे बीन रहे हैं, जैसे रास्ते में गिरा हुआ राशन उठा रहे हों. किसी के हाथ में आईफोन के डिब्बे आ रहे हैं, तो कोई लग्जरी परफ्यूम के डिब्बे अपनी नाव में भर रहा है. सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं, ‘लगता है एप्पल वालों ने वॉटरप्रूफिंग टेस्ट करने का सबसे महंगा तरीका ढूंढ निकाला है’!
क्या समुद्री पानी में डूबने के बाद भी काम का है iPhone?
भले ही एप्पल दावा करता है कि उसके फोन्स वॉटरप्रूफ होते हैं, लेकिन नमकीन समुद्री पानी में घंटों तैरने के बाद आपका iPhone चलेगा या फिर नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है!
गोताखोरों की चांदी: ओमान के जिन मछुआरों को कल तक मछलियों के लिए घंटों जाल बिछाना पड़ता था, वो आज आईफोन की फसल काट रहे हैं.
उधर एप्पल के शोरूम में लोग किश्तों पर फोन खरीद रहे हैं और इधर होर्मुज की खाड़ी में लोग टोकरी भर-भरकर आईफोन घर ले जा रहे हैं!
भारी-भरकम नुकसान
समंदर में सामान और महंगे गैजेट्स का इस तरह बह जाना जहाजी कंपनियों और बीमा कंपनियों के लिए करोड़ों रुपये का भारी-भरकम नुकसान है. स्थानीय लोगों के लिए ये भले ही थोड़े समय के लिए मजे या फायदे का सौदा बन गया हो, लेकिन इस तरह खतरनाक समुद्री क्षेत्र में जाकर माल उठाना कानूनी रूप से अवैध है और ये अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम नियमों के खिलाफ भी है.
यह खबर भी पढ़िए : होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा जहाज, आईआरजीसी का दावा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)