बेटे सौरभ राजपूत की हत्या से टूट गई है मां रेणू 

Oct 14, 2026 - 12:35
0 13
बेटे सौरभ राजपूत की हत्या से टूट गई है मां रेणू 

भूमि चौधरी, नॉकआउट न्यूज मेरठ। सौरभ राजपूत की मां रेणू देवी बेटे की हत्या से काफी गमगीन और अंदर से टूट चुकी हैं। बेटे की मौत के बाद से उनकी रातों की नींद और दिन का चैन गायब है। बेटे की तस्वीर को देखकर उनकी आंखों में आंसू छलक जाते हैं और वे भगवान से मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा के लिए प्रार्थना करती हैं। सौरभ हत्याकांड में बुधवार को अदालत दोषी साहिल और मुस्कान की सजा पर फैसला सुनाएगी।

इस बहुचर्चित 'नीले ड्रम' हत्या कांड पर आने वाले फैसले पर दुनियाभर की मीडिया की निगाहें लगी हुई हैं। यह केस पूरे देश में 'नीले ड्रम' के नाम से मशहूर हुआ। सौरभ राजपूत की लाश उनके ही घर में नीले ड्रम में मिली थी। 30 सितंबर, 2026 को कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सौरभ की मां ने कहा- मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी मिलेगी, तभी उसकी आत्मा को शांति मिलेगी

सौरभ की मां का कहना है कि "अगर मुस्कान और साहिल को फांसी नहीं हुई, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। मेरे बेटे की आत्मा को शांति तभी मिलेगी, जब दोनों हत्यारे फंदे पर लटकेंगे!"

तो दूसरी तरफ, आरोपी मुस्कान के अपने ही परिवार ने उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने साफ कह दिया है "मुस्कान हमारे लिए उसी दिन मर चुकी थी, जिस दिन उसने सौरभ की हत्या की। हम न कभी उससे जेल में मिलने गए, न कभी जाएंगे। जेल में उसके साथ जो बच्ची है, वह साहिल की है उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं। लेकिन बड़ी बेटी पीहू, जो सौरभ की संतान है, वह हमारे साथ ही रहेगी।"

यह खबर भी पढ़िए : मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस: बच्ची को भी पता था पिता के कत्ल का राज

यह खबर भी पढ़िए : मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में कब क्या हुआ, जानिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User