यूपी सरकार में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता का निधन

Oct 14, 2026 - 09:20
0 6
यूपी सरकार में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता का निधन

- मेरठ में बुधवार सुबह 10 बजे शास्त्री नगर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकलेगी.

नॉकआउट न्यूज रिपोर्टर मेरठ। यूपी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का मंगलवार को निधन हो गया। सोमेंद्र तोमर ने दुःख जताते हुए सोशल मीडिया फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा ''अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य पिताजी श्री महेन्द्र सिंह तोमर जी का आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को स्वर्गवास हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे हमारे निवास A-23, शास्त्री नगर, मेरठ से मोक्षस्थली, सूरजकुंड, मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी। ॐ शांति 🙏.

डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर के निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विभिन्न लोगों ने शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। महेंद्र सिंह तोमर के निधन से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है।

महेंद्र सिंह तोमर की अंतिम यात्रा बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे उनके आवास A-23, शास्त्री नगर, मेरठ से निकलेगी। अंतिम यात्रा सूरजकुंड स्थित मोक्षस्थली के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर लोग शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User