हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS से डिस्चार्ज

Oct 14, 2026 - 15:49
0 6
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS से डिस्चार्ज
हरियाणा के पूर्व CM और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा
  • रूटीन चेकअप के बाद भर्ती हुए थे हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा,
  • दीपेंद्र बोले- डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी.

रोहतक: हरियाणा के पूर्व CM और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को बुधवार सुबह दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से वह अपने दिल्ली आवास के लिए निकल गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हुड्‌डा मंगलवार दोपहर को रूटीन चेकअप के लिए AIIMS गए थे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें रातभर भर्ती होने की सलाह दी। इसके बाद उनके कुछ टेस्ट किए गए। बुधवार सुबह डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई। भूपेंद्र हुड्‌डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्‌डा और सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा भी थे।

दीपेंद्र हुड्‌डा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ रूटीन टेस्ट करवाने के बाद अपने दिल्ली आवास पर आ गए हैं। उनको 2-3 दिन आराम की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User