Meerut News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 

मेरठ में मंगलवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन है। दो पालियों में यह परीक्षा प्रस्तावित है।

Jun 09, 2026 - 17:11
0 4
Meerut News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 
UP Police Constable Recruitment Exam

- आज दो पालियों में 40000 से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा .

मेरठ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार के बाद मंगलवार को दोनों पालियों में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच कराई गई। सुबह से ही अफसरों की टीम परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रही और निगरानी कराई गई। दूसरी ओर, सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती रही। परीक्षा का अगला चरण बुधवार को होगा और इस दौरान भी व्यवस्था पुख्ता करने का आदेश दिया गया है। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परिक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले परिक्षार्थियों को कड़ी चैकिंग का सामना करना पड़ा। 

 जनपद मेरठ में मंगलवार को 48 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन है। दो पालियों में यह परीक्षा प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि, 44064 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। तलाशी के बाद ही अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश दिया गया। 

बता दें कि, लखनऊ से परीक्षा की निगरानी हो रही है। दरअसल, मेरठ में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 48 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 37 केंद्र शहरी क्षेत्र में और 11 देहात में बने है।दूसरे दिन भी दो पालियों में यह परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी देर रात ही मेरठ पहुंच गए। राजस्थान के भरतपुर जिले जैसे काफी दूर-दूर के जनपदों से अभ्यर्थी यहां परीक्षा देने जनपद मेरठ पहुंचे। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों के लिए बस और रेलवे स्टेशन पर बारकोड की व्यवस्था की गई है। यहां लगे बारकोड को मोबाइल से स्कैन कर अभ्यर्थी अपने केंद्र तक आसानी से पहुंच रहे हैं। सिटी स्टेशन पर काफी अभ्यर्थी इन बारकोड को स्कैन करते दिखे। 

बता दें कि, आज यानी मंगलवार को भी दो पालियों में 44064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे हैं। ऐसे में दोहर पाली में लगभग बीस हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी समेत तमाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक से पहचान कर एंट्री कराई गई। जबकि, दूसरी ओर एआई से लैस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। 

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस टीम को परीक्षा देने वाले युवाओं की मदद के लिए लगाया गया था, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक समय से और सही जगह पहुंचाया जा सके। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पहली पाली में 22032 अभ्यर्थी में से 14536 उपस्थिति रहे। यानी 65.98 प्रतिशत उपस्थिति रही। दूसरी पाली में 22032 में से 14893 उपस्थित रहे और 67.36 प्रतिशत उपस्थिति रही। कुल मिलाकर 33.22 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User