लखनऊ में तपन और उमस करेगी परेशान, पड़ेगी भीषण गर्मी

Jun 16, 2026 - 13:22
Updated: 2 months ago
0 3
लखनऊ में तपन और उमस करेगी परेशान, पड़ेगी भीषण गर्मी

- आज 40°C पार जाएगा तापमान.

लखनऊ: फिर से गर्मी पड़ने लगी है। मौसम साफ रहने के साथ में तेज धूप से तपन और उमस महसूस हो रही है। दोपहर तक पारा आज अपने अधिकतम स्तर 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन भर गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 60 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 33 फीसदी रही है। अगले एक सप्ताह में करीब 7 डिग्री तक तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी और उमस बढ़ जाएगी।

लखनऊ समेत पूरे UP में आंधी और बारिश का दौर रविवार से थम गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव के कारण आने वाले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इससे लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर जाएगा। तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी लू चलने की संभावना कम है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक जा रही हवा के कम दबाव की वजह से राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं। अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी कम होगी और धूप तेज होगी।

UP के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हैं। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User