Allahabad High Court में 543 पदों पर होगी भर्ती, NTA की वेबसाइट पर 21 जून तक किए जा सकते हैं आवेदन
- RO, ARO और कंप्यूटर सहायक के लिए 21 जून तक आवेदन करें.
प्रयागराज: हाईकोर्ट में पांच साल बाद आरओ और एआरओ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। समीक्षा अधिकारी (RO) के 138 पद रिक्त हैं, जो लेवल आठ का पद है और इसका वेतनमान 47,600 से 1.51 लाख रुपए है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है। सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 380 पद रिक्त हैं, यह लेवल सात का पद है जिसका वेतनमान 44,900 से 1.42 लाख रुपए है। इसके लिए भी आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है।
Allahabad High Court ने समीक्षा अधिकारी (RO), सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और कंप्यूटर सहायक के कुल 543 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर 21 जून तक किए जा सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की गई है।
कंप्यूटर सहायक के लिए 25 पद उपलब्ध हैं। इस पद का वेतनमान 25,500 से 81,100 रुपए है और इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, तीनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री है। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या 'ओ' लेवल का सर्टिफिकेट कोर्स होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को डाटा एंट्री और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1200 रुपए है, जबकि SC, ST और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन Allahabad High Court और एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है, भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही आरक्षित वर्ग के पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है। समीक्षा अधिकारी के 138 पदों में से एससी के लिए 28, एसटी के लिए दो, ओबीसी के लिए 37, ईडब्ल्यूएस के लिए 13 पद आरक्षित हैं, जबकि 58 पद अनारक्षित हैं।
ऐसे ही सहायक समीक्षा अधिकारी के 380 पदों में से एससी के लिए 79, एसटी के लिए सात, ओबीसी के लिए 102 और ईडब्ल्यूएस के लिए 38 पद आरक्षित है, जबकि 154 पद अनारक्षित हैं। इसमें से सभी वर्गों की महिलाओं के 73 पद, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के लिए छह, पूर्व सैनिकों के लिए 16 पद, दिव्यांगों के लिए 14 और खिलाड़ियों के दो पद आरक्षित किए गए हैं, कंप्यूटर सहायक के 25 पदों में से एससी के पांच, ओबीसी के छह और ईडब्ल्यूएस के लिए दो पद आरक्षित हैं, जबकि 12 पद आरक्षित हैं। इसमें महिलाओं के चार पद आरक्षित हैं।
NTA कराएगी चयन प्रक्रिया
इन पदों की चयन प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करेगी। चयन के लिए तीन चरण की परीक्षा होगी। पहले चरण में प्री परीक्षा होगी। इसमें सामान्य अध्ययन के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगीं। इस परीक्षा में रिक्त पदों के सात गुना अभ्यर्थी उत्तीर्ण कराए जाएंगे।
फिर वह मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य (लिखित) परीक्षा 150 अंकों की और दो घंटे की होगी। इसमें निबंध लेखन 30 अंकों का, अंग्रेजी 30 अंकों की और अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी का अनुवाद 25-25 अंकों का होगा। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
इसमें सफल होने वाले तीसरे चरण की परीक्षा कंप्यूटर ज्ञान और टाइपिंग में शामिल होंगे। तीसरे चरण की परीक्षा 50 अंकों की 20 मिनट की होगी। इन परीक्षाओं में अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची एनटीए तैयार करके हाईकोर्ट को भेजेगा। फिर हाईकोर्ट में उनकी नियुक्ति होगी
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)