Nuh Bulldozer Action: नूंह में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन

विभाग ने भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में एक बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है... See more

Jun 16, 2026 - 12:26
0 7
Nuh Bulldozer Action: नूंह में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Nuh Bulldozer Action

- प्रशासन का बड़ा एक्शन: 18 एकड़ में अवैध रूप से बसी 3 कॉलोनियों को किया ध्वस्त.

नूंह। जिला नूंह के कंट्रोल्ड एरिया में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में डेमोलिशन ड्राइव चलाकर लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित तीन अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। विभाग ने भिरावटी और रिठोरा राजस्व एस्टेट में एक बड़ा ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से तैयार किए गए कई पक्के निर्माण, बाउंड्री वॉल और सड़कों के नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया है। 

प्रशासनिक अधिकारी बिनेश कुमार डीटीपी ने बताया कि राजस्व एस्टेट भिरावटी में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अनधिकृत कॉलोनी पर पहली कार्रवाई की गई। जिसके तहत छत तक बनकर तैयार किये गये 6 मकानों, 10 बाउंड्री वॉल, दो डीपीसी और सड़क नेटवर्क को गिराया गया है। 

इसी तरह भिरावटी में ही लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित हुई दूसरी अवैध निर्माण कॉलोनी पर भी बुलडोजर चलाकर एक निर्माण, एक बाउंड्री वॉल तथा डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही राजस्व एस्टेट रिठोरा में भी करीब 3 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई तीसरी कॉलोनी को भी हटा दिया गया। इस कड़ी कार्रवाई के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर का दफ्तर, बिजली के खंभे और डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क को भी तोड़ दिया गया।

प्रशासन ने इस दौरान सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कंट्रोल्ड एरिया में बिना किसी अनुमति के अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User