Mamata Benerjee की बढ़ी मुसीबत, एफआईआर दर्ज ...
- साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर हेयर स्ट्रीट थाने में FIR.
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी की मुश्किलें सत्ता गंवाने के बाद लगातार बढ़ती जा रही है. अब उनके खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर कोलकाता के धर्मतला इलाके में धरने के दौरान ममता बनर्जी की ओर की गई टिप्पणी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि बीते 9 मार्च को धर्मतला में ममता बनर्जी ने भड़काऊ भाषण दिया जोकि समाज में वैमनस्य फैलाने वाला था और साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने वाला था.
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी के खिलाफ एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज की थी. इसे बाद में तब्दील करके FIR कर दिया है. पूरा मामला 9 मार्च से जुड़ा है. यहां कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में धर्म मंच पर एक कार्यक्रम हुआ था. यह इलाका मेट्रो आउटपोस्ट के बिल्कुल सामने है. इस दौरान Mamata Benerjee ने एक भाषण दिया था. आरोप है कि उनका भाषण भड़काऊ था. इससे समाज में अशांति फैल सकती थी. शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का नाम तुषार कांति दास है.
कोलकाता के सेंट्रल डिवीजन के हेयर स्ट्रीट थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. FIR का नंबर 0106FIR है. इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर 32712018260106FIR है. दर्ज होने की तारीख और समय 7 जून 2026, दोपहर 3 बजकर 45 मिनट है. यह जानकारी लिखित रूप से साझा की गई है.
Mamata Benerjee के खिलाफ बीएनएस 2023 की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. धारा 196(1) के चार्जेस धर्म, जाति या भाषा के आधार पर नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देते हैं. इसके अलावा इस धारा के तहत आपराधिक धमकी को भी जोड़ा जाता है. साथ ही धारा 352 के जानबूझकर उकसाने और चिढ़ाने से जुड़ी है. इन्हीं के तहत उनपर मामला दर्ज किया गया है.
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)