पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित

- भर्ती-2026 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी... See more

Jun 16, 2026 - 11:54
0 9
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित
Punjab Police

- जुलाई में होगा CBT एग्जाम, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड; 3,298 पदों पर भर्ती

मोहाली: Punjab Police में होने वाली 3,298 कांस्टेबल (जिला एवं आर्म्ड कैडर) भर्ती-2026 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

पंजाब पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।

मार्च महीने में निकाली थी भर्ती

बता दें कि, पंजाब पुलिस ने यह भर्ती मार्च 2026 में जारी की थी। इस दौरान जिला कैडर में 2,522 और आर्म्ड कैडर में 776 पदों पर भर्ती की जानी है। अब इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। शुरुआत में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में दोबारा लिंक खोलकर 5 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया। इस वजह से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User