'सबसे बड़ी कसौटी...': पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ने के बाद बोले पीएम मोदी

PM मोदी ने 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया...See more

Jun 10, 2026 - 10:47
Updated: 3 months ago
0 5
'सबसे बड़ी कसौटी...': पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ने के बाद बोले पीएम मोदी
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है. 10 जून को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. Modi ने 26 मई 2014 को पहली बार PM पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले PM जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे.

मोदी का PM के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है. इस उपलब्धि के बाद PM ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को संदेश देते हुए जनसेवा, विनम्रता और सुशासन को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया.

रिकॉर्ड बनने के बाद Social Media पर बोले पीएम मोदी

इतिहास रचने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. उन्होंने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास अर्जित कर सकता है. अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया, "सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥"

कैसे टूटा रिकॉर्ड-

देश की आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू को PM नियुक्त किया गया था. वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिनों तक PM पद पर रहे. इसके बाद 1952 में देश का पहला आम चुनाव हुआ. चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना. इसके बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित PM रहे. इसी अवधि के आधार पर उनके नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित PM रहने का रिकॉर्ड दर्ज था.अब 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए नरेंद्र मोदी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User