तनाव अब भी बरकरार: ईरान का युद्धविराम, क्या रुकेगा इजरायल?

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. क्षेत्र में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें...See more

Jun 09, 2026 - 10:56
0 2
तनाव अब भी बरकरार: ईरान का युद्धविराम, क्या रुकेगा इजरायल?
Middle East News

- ईरान ने रोका सैन्य अभियान.

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इजरायल के खिलाफ चल रहे अपने सैन्य अभियान को अचानक रोकने का ऐलान किया है. इसके साथ ही तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि इजरायल ने लेबनान या किसी अन्य क्षेत्र में फिर से आक्रामक कार्रवाई की तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक कठोर और विनाशकारी होगा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजरायल और ईरान से तत्काल गोलीबारी रोकने की अपील की है.

ईरान के खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने घोषणा की है कि इजरायल के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन समाप्त किया जा रहा है. ईरानी सेना ने दावा किया कि लेबनान के दबे-कुचले लोगों के समर्थन में जायोनी शासन को जवाब दिया जा चुका है और फिलहाल सैन्य अभियान रोक दिया गया है.

सोमवार को जारी बयान में ईरानी सैन्य नेतृत्व ने कहा कि दो महीने पहले अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम के बाद पहली बार इजरायल और ईरान के बीच सीधे सैन्य हमले देखने को मिले. इस ताजा टकराव ने पूरे पश्चिम एशिया को फिर से बड़े पैमाने के युद्ध की आशंका के मुहाने पर ला खड़ा किया है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की शांति सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा पूरी ताकत के साथ करेगा और किसी भी खतरे या दबाव के सामने पीछे नहीं हटेगा.

पेजेशकियन ने जोर देकर कहा कि कूटनीति और रक्षा, राष्ट्रीय शक्ति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं. उन्होंने कहा कि ईरान ने न तो मैदान छोड़ा है और न ही बातचीत की मेज. राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि एकता, धैर्य और समझदारी के बल पर ईरान इस कठिन दौर से भी सफलतापूर्वक बाहर निकलेगा.

वहीं, ईरान के संयुक्त कमान ने कहा कि यदि इजरायल या उसके समर्थक दक्षिणी लेबनान समेत किसी भी क्षेत्र में आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करते हैं, तो तेहरान पहले से कहीं ज्यादा सख्त कदम उठाएगा. ईरानी सेना का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

दरअसल, रविवार शाम से ईरान ने इजरायल के कई हिस्सों पर दर्जनों मिसाइलें दागीं. यह हमला उस वक्त हुआ जब इजराइल ने बिना किसी पूर्व चेतावनी के बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर सैन्य कार्रवाई कर दी. ईरानी मिसाइल हमलों के बाद इजरायल ने भी सेंट्रल और वेस्टर्न ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया.

ईरान छोड़ें भारतीय, एडवाइजरी जारी

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. क्षेत्र में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा करने से बचें, क्योंकि मौजूदा परिस्थितियों में वहां जाना सुरक्षित नहीं माना जा सकता.

दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक उपलब्ध साधनों का उपयोग कर जल्द से जल्द देश से बाहर निकल जाएं. साथ ही उन्हें स्थानीय प्रशासन और भारतीय दूतावास की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

एडवाइजरी के अनुसार, क्षेत्रीय तनाव लगातार बढ़ रहा है और सुरक्षा स्थिति कभी भी बदल सकती है.ऐसे में भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने को कहा गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User