India vs Afghanistan: प्रिंस यादव का डेब्यू, दोनों टीमों में तीन-तीन बदलाव

Jun 17, 2026 - 15:01
Updated: 2 months ago
0 6
India vs Afghanistan: प्रिंस यादव का डेब्यू, दोनों टीमों में तीन-तीन बदलाव
Prince Yadav

- अफ़ग़ानिस्तान ने भी कराया है दो खिलाड़ियों का डेब्यू, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी.

लखनऊ: भारत के ख़िलाफ़ लखनऊ में हो रहे दूसरे वनडे में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है। दोनों ही टीमों में आज तीन बदलाव देखने को मिले हैं। अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक बड़ा झटका ये है कि अज़मतउल्लाह ओमरज़ई चोट के कारण इस मैच से बाहर हुए हैं। भारत ने प्रिंस यादव का डेब्यू कराया है और साथ ही कुलदीप यादव को मौक़ा मिला है।

हशमतउल्लाह शहीदी: हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। विकेट ताज़ा लग रही है। मुझे लगता है कि पहली पारी में स्पिनरों को मदद मिलेगी। पिछले मैच में हमने काफ़ी अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन साझेदारियों की कमी खली। एक अच्छी साझेदारी बनी थी, लेकिन उसके बाद हमने अपने विकेट गंवा दिए। उम्मीद है कि इस बार हम और मज़बूती से वापसी करेंगे। हमारे खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति बहुत जुनून है। हमने टीम में तीन बदलाव किए हैं। नबी बीमार हैं, अजमत चोटिल हो गए हैं और ज़िया उर रहमान शरीफ़ी भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बिलाल, दरवेश रसूली और एक अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं।

शुभमन गिल: हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाह रहे थे। बात मुश्किल परिस्थितियों में खु़द को परखने की है। बड़े लक्ष्यों का पीछा कैसे किया जाए और गेंदबाज़ी में हम कितने प्रभावी रह सकते हैं, इस पर हमारा ध्यान है। हमने टीम में तीन बदलाव किए हैं। प्रिंस अपना डेब्यू कर रहे हैं। नीतीश को जांघ की मांसपेशी में समस्या है, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं। कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई है।

अफ़ग़ानिस्तान: रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदीक़ुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), दारविश रसूली, राशिद ख़ान, नांगेलिया ख़रोटे, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी

भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

पिच रिपोर्ट: ब्रॉडकास्ट पर सुनील गावस्कर ने कहा कि पिच काफ़ी सूखी है। लाल और काली मिट्टी की मिश्रण वाली पिच है, जिस पर कोई घास नहीं है। शुरुआत में गेंद बल्ले पर काफ़ी अच्छी तरह से आएगी लेकिन उसके बाद स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। काफ़ी ज़्यादा गर्मी है और इतनी गर्मी में एक अंतरराष्ट्रीय मैच का होना थोड़ा सा अटपटा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User