भारत मंडपम में कल होगी NDA की बड़ी बैठक, सभी सहयोगी दलों के नेता होंगे शामिल

- कल NDA ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में सभी NDA नेता शामिल होंगे। NDA की बैठक बुधवार दोपहर भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। 

Jun 09, 2026 - 12:35
0 5
भारत मंडपम में कल होगी NDA की बड़ी बैठक, सभी सहयोगी दलों के नेता होंगे शामिल
- कल होगी NDA की बड़ी बैठक

नई दिल्ली: सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक बड़ी बैठक बुलाई है। NDA की बैठक बुधवार को दोपहर 3:00 बजे भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी NDA नेता शामिल होंगे। सरकार के 12 साल पूरा होने के मौके पर बैठक में चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने जून 2026 में देश की सत्ता में अपने 12 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर लिया है। 26 मई 2014 को पहली बार देश के PM के रूप में शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार इस पद की कमान संभाली थी। 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री के रूप में उनके 4,398 दिन (12 साल 15 दिन) पूरे हुए। इसके साथ ही, उन्होंने आजाद भारत में सबसे लंबे समय तक चुनाव जीतकर पीएम पद पर बने रहने का रिकॉर्ड बना दिया।

इस मामले में उन्होंने देश के पहले PM पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पंडित नेहरू वैसे तो 15 अगस्त 1947 से लेकर अपनी मृत्यु (27 मई 1964) तक कुल 6,130 दिनों के लिए प्रधानमंत्री रहे थे, लेकिन देश के पहले आम चुनाव होने से पहले के शुरुआती 5 साल वह अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। जब 1952 में चुनाव जीतकर वह पहली बार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, तो वहां से उनका कार्यकाल 4,397 दिन (12 साल 14 दिन) का रहा था।

NDA बैठक के कारण NCP का बड़ा फैसला

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने जानकारी दी है कि 10 जून को नई दिल्ली में बुलाई गई NDA की बैठक के कारण पार्टी के 27वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को अब 11 जून तक पुनर्निर्धारित किया गया है। यह समारोह पूर्व निर्धारित स्थल, मुंबई के षण्मुखानंद हॉल में दोपहर 2:00 बजे आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में होने वाली इस बड़ी बैठक में देशभर से एनडीए के घटक दलों के नेता, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिसमें महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी होंगी।

अजित पवार के निधन के बाद NCP पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है, जिनकी मृत्यु के बाद सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री के रूप में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभाली है। सुनील तटकरे ने बताया कि पार्टी का यह 27वां स्थापना दिवस 'समर्पण, संघर्ष और संकल्प' थीम के तहत मनाया जाएगा और इसे पूरी तरह से अजित पवार की स्मृति और उनके आदर्शों को समर्पित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User