Sports News: केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। 35 वर्षीय विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (19,346) बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में विदा ले रहे हैं। संन्यास की घोषणा करते हुए विलियमसन ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ़ हो गया कि इस फ़ैसले के लिए यही सही समय है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख के साथ हिस्सा लिया है।और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूज़ीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया। अगर मैं इससे कम समर्पण के साथ खेलता, तो वह सही नहीं होता। मुझे ख़ुशी है कि मैं अपने फ़ैसले से और अपनी शर्तों पर विदा ले रहा हूं।
Sports Update News: न्यूज़ीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उनके 16 साल लंबे शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। 35 वर्षीय विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (19,346) बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में विदा ले रहे हैं।
संन्यास की घोषणा करते हुए विलियमसन ने कहा, "मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ़ हो गया कि इस फ़ैसले के लिए यही सही समय है। मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने की भूख के साथ हिस्सा लिया है।और मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने न्यूज़ीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया। अगर मैं इससे कम समर्पण के साथ खेलता, तो वह सही नहीं होता। मुझे ख़ुशी है कि मैं अपने फ़ैसले से और अपनी शर्तों पर विदा ले रहा हूं।
"मैं इस टीम के भविष्य को लेकर आशावादी होकर जा रहा हूं। इस टीम में बहुत प्रतिभा है और कुछ ख़ास करने की सच्ची चाहत भी है। यह एक ऐसी टीम है, जिनसे मैं प्यार करता हूं और ख़ुद को ख़ुशनसीब मानता हूं कि इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहा। यह हमेशा मेरे दिल के बेहद क़रीब रहेगा।"
विलियमसन के शानदार आंकड़ों के साथ-साथ उनकी कप्तानी और नेतृत्व शैली की भी खू़ब सराहना की गई। उन्होंने 2016 से 2024 के बीच एक सुनहरे दौर में तीनों प्रारूपों में न्यूज़ीलैंड का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में टीम ने दो ICC विश्व कप फ़ाइनल और तीन सेमीफ़ाइनल खेले, जबकि 2021 में पहली ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।
विलियमसन ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और पिछले साल नवंबर में उन्होंने T20I क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए 378 मैचों में रिकॉर्ड 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरा शतक शामिल हैं।
विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में अपने करियर का अंत कर रहे हैं। उन्होंने 110 टेस्ट मैचों में 54.06 की औसत से 9515 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 175 वनडे मैचों में 7256 रन बनाए, जो न्यूज़ीलैंड के लिए चौथे सबसे ज़्यादा हैं, जबकि 93 T20I मैचों में 2575 रन बनाकर वह इस फ़ॉर्मेट में न्यूज़ीलैंड के दूसरे सबसे सफल रन स्कोरर बने।
विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड की कप्तानी 40 टेस्ट मैचों में की, जिसमें उनकी टीम को 22 में जीत, 10 में हार मिली, जबकि आठ मैच ड्रॉ रहे। उन्होंने 91 वनडे में कप्तानी की, जिसमें 46 जीत, 40 हार और एक टाई मैच था। जबकि 75 T20I में उनके नेतृत्व में न्यूज़ीलैंड को 39 जीत, 34 हार और एक टाई मिला। उनकी कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के अलावा 2016 T20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल, 2019 वनडे विश्व कप के फ़ाइनल, 2021 T20 विश्व कप के फ़ाइनल, 2022 T20 विश्व कप के सेमीफ़ाइनल और 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफ़ाइनल तक का सफ़र तय किया।
इस संन्यास के बाद विलियमसन अब इंग्लैंड के ख़िलाफ़ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज़ के बाक़ी मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे।
विलियमसन ने अपने खेल करियर के बाद की भूमिका की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने IPL टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ रणनीतिक सलाहकार की भूमिका स्वीकार की थी। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले उन्होंने कहा था कि यह इस मैदान पर उनका आख़िरी मैच होगा और अब उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फ़ैसला कर लिया है। इससे पहले नवंबर में वह T20I क्रिकेट से संन्यास की घोषणा भी कर चुके थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)