दिल्ली अग्निकांड: फरार रसोईया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस आग हादसा मामले में अब फरार चल रहा होटल का रसोईया भी गिरफ्तार किया गया है... See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
दिल्ली अग्निकांड: फरार रसोईया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- अग्निकांड मामले की वजहों का खुलासा हो सकता है.

Delhi News: दिल्ली अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस आग हादसा मामले में अब फरार चल रहा होटल का रसोईया भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं। मालवीय नगर के एक होटल में हुए आग हादसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी उस होटल का रसोइया है। जांच में पता चला है कि इस रसोइया की लापरवाही भी आग लगने का एक कारण थी। पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अग्निकांड मामले की वजहों का खुलासा हो सकता है। 


दिल्ली Police ने बताया, बीएंडबी के जिस शेफ की गिरफ्तारी हुई है, उसका नाम केशव नेगी है, उसके पिता का नाम बखावर नेगी, उसकी उम्र 65 साल है और वह दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। उससे पूछताछ और केस की जांच जारी है।


Delhi के मालवीय नगर के होटल फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई, कई लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए और जख्मी लोगों में कई विदेशी लोग भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इमारत में ठहरे ज्यादातर लोग ऐसे थे, जिनके परिजनों का होटल के पास में स्थित मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।

मालवीय नगर आग हादसे के बाद Police ने सख्त कदम उठाते हुए फ्लरिश स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालन में बड़ी लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पहली नजर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है, तो वहीं सिलिंडर ब्लास्ट भी घटना की वजह बताई जा रही है। 

मालवीय नगर हादसे के बाद Delhi प्रशासन ने सभी B&B और गेस्ट हाउस की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।  दिल्ली सरकार ने बेड-एंड-ब्रेकफास्ट (B&B) योजना का लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी है। कहा जा रहा है कि इस योजना का कई जगह गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। इस योजना में अधिकतम 6 कमरों में गेस्ट रखने की अनुमति थी, लेकिन लोग 20-30 कमरों तक के होटल चला रहे थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User