लखनऊ में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, हीटवेव का अलर्ट; 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

Jun 27, 2026 - 22:34
0 1
लखनऊ में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल, हीटवेव का अलर्ट; 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
हीटवेव का अलर्ट

लखनऊ: लगातार गर्मी का दौर जारी है मानसून पहुंचने में देरी होने के चलते तेज धूप और उमस लोगों को झेलनी पड़ रही है, शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। आज दिन में हीट वेव का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हीटवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई जा रही है आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में अभी कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है। 27 जून तक पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप बना रहेगा। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 61 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही है।

28 जून से झमाझम बारिश के आसार: मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 जून से प्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है, और उसके अगले 2-3 दिनों में यह पूरे राज्य में आगे बढ़ जाएगा। जून के आखिरी हफ्ते में यूपी वालों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User