दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या, बागपत का रहने वाला था मृतक; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Delhi Shahdara Railway Station: आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या, बागपत का रहने वाला था मृतक; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की हत्या
  • आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन से हत्या का एक मामला सामने आया है. शाहदरा रेलवे स्टेशन पर मारपीट में एक यात्री की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद मारपीट में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुई मारपीट में एक यात्री की मौत हो गई. रेलवे पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि UP के बागपत निवासी पंकज धामा योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान कुछ सहयात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया. जिसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे दूसरे यात्रियों ने उसके साथ मारपीट की थी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें यहां मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने बताया कि पंकज धामा यूपी के बागपत का रहने वाला था. वह मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था और ड्यूटी के बाद वापस अपने घर लौट रहा था. पंकज धामा योग एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था. लेकिन इसी दौरान उसको मुक्कों और लातों से बुरी तरह से पीटा गया था. गंभीर हालत में उन्हें तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. 

मामूली कहासुनी में की पिटाई: बताया जा रहा है कि पंकज की आरोपियों से स्टेशन पर किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि योग एक्सप्रेस में चढ़ने से पहले ही आरोपियों ने उस पर अचानक से हमला कर दिया. हमला करने के बाद आरोपी के बाद ट्रेन में चढ़ गए. पंकज दिल्ली में मेट्रो में गार्ड की नौकरी करता था और उसकी कुछ दिनों से नाइट शिफ्ट चल रही थी. शनिवार सुबह वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी यह घटना हुई. 

पंकज के घर के लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी लगी तो सभी दिल्ली के लिए रवाना हुए. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पंकज के साथ मारपीट करने वाले आरोपी 6 से 7 लोग थे. जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User