हरियाणा में पानी के लिए 40 दिनों से महासंग्राम

Jun 27, 2026 - 22:34
0 2
हरियाणा में पानी के लिए 40 दिनों से महासंग्राम

 Sanjay Knockout |  हिसार से अलग कर हांसी को कुछ महीने पहले ही जिले का रुतबा मिला है। चालीस दिनों से हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा नहर पाइप लाइन से कनेक्शन देने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। धरने के साथ ही ग्रामीणों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था।

शासन-प्रशासन से कई दौर के वार्ता के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। अनशनकारियों की सेहत बिगड़ने पर प्रदेश सरकार हरकत में आई। शनिवार की रात चानौत गांव में भाखड़ा पाइप लाइन से कनेक्शन देने के लिए टी प्वाइंट और जेसीबी पहुंच गई। कनेक्शन को जोड़ दिया गया। इससे गांव में होली और दिवाली जैसे जश्न का माहौल हो गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर ताली और थाली बजाई। कनेक्शन किसके आदेश पर जोड़ा गया यह कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बताने को तैयार नहीं। इसके उलट ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहले अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने सोमवार की रात अंधेरे में भारी फोर्स के साथ गांव में टी कनेक्शन को अवैध बताते हुए उखाड़ दिया। इससे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच रात डेढ़ बजे टकराव शुरू हो गया। भीड़ बेकाबू हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फोर्स ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां फटकारी। ग्रामीणों ने भी फोर्स पर पथराव कर दिया। रातभर गांव में तनाव पूर्ण हालात रहे। मंगलवार को प्रशासन ने 1500, ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्रशासन का कहना है कि टी कनेक्शन जोड़ना नियम विरुद्ध था।अब धरना कमेटी ने 25, जून से आमरण अनशन और शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज करने का एलान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार और अधिकारियों ने वादाखिलाफी की है।

आमरण अनशन समाप्त कराने के लिए शासन ने टी कनेक्शन जोड़वा कर फिर अधिकारियों से उखड़वा दिया। अब बिना कनेक्शन लगे और पानी के लिए महासंग्राम जारी रहेगा।

नोट: संपादकीय पेज पर प्रकाशित किसी भी लेख से संपादक का सहमत होना आवश्यक नही है ये लेखक के अपने विचार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User