Lucknow coaching center fire: लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान
आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैं।
लखनऊ: अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार, घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैं। वहीं, CM योगी ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं। वहीं कुछ लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदते भी नजर आए। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। आग इतनी भयावह थी कि कोचिंग सेंटर के अंदर ही कई छात्र फंस गए। आग से बचने के लिए छात्र बिल्डिंग के ऊपर से ही कूदने लगे। वहीं आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। फायर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बताया जा रहा है कि 10-12 लोग अंदर फंसे हुए हैं। हम इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं क्योंकि आग बहुत भीषण है।"
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर लखनऊ में तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने बचाव और आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 3 बजे अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से आग लगने की सूचना मिली। फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी समेत 14 फायर टेंडर लगाए गए।
चश्मदीद क्या बोले : एक चश्मदीद गवाह अमन ने कहा, "यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे, तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद, एक व्यक्ति इमारत से कूद गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।"
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश: वहीं मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीएम योगी ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)