यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में किया बड़ा बदलाव, लिस्ट जारी...

Jun 27, 2026 - 22:34
0 4
 यूपी चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश संगठन में किया बड़ा बदलाव, लिस्ट जारी...
UP BJP organization list released
  • 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री बनाए गए
  • UP BJP संगठन की लिस्ट जारी
  • पूजा पाल और राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी.

लखनऊः UP विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन की लिस्ट जारी कर दी है। पंकज चौधरी की टीम यानी UP BJP के संगठन में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। नए पदाधिकारियों की लिस्ट के अनुसार, सपा से BJP में आईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह उपाध्यक्ष बनाये गए हैं। 

UP BJP प्रदेश संगठन की लिस्ट के मुताबिक, 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डा धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, आलोक गुप्ता, राजेश यादव और कृष्ण बिहारी राय शामिल हैं। इनमें कई ओबीसी वर्ग के नेता शामिल हैं। 

UP BJP प्रदेश संगठन की सूची

ये नेता बनाए गए प्रदेश महामंत्री-

BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश संगठन में आठ महामंत्री भी बनाए हैं। इनमें रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं। 

इन नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री: पंकज चौधरी ने अपनी टीम में 18 मंत्री भी बनाए हैं। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें कई OBC वर्ग से आते हैं। BJP ने इस लिस्ट में सभी जातियों के नेताओं को जगह दी है। जिन नेताओं को प्रदेश मंत्री बनाया गया है, उनमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर और प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

BJP आलाकमान ने दी नए संगठन को मंजूरी: पंकज चौधरी की तरफ से कहा गया है कि BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से विचार विमर्श के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। अभी हाल में ही पंकज चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के बीच नए संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली और लखनऊ में कई बार बैठक हुई। जिनमें पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई थी। नई घोषित राज्य संगठन टीम विधानसभा चुनावों से पहले ज़मीनी स्तर पर पार्टी के नेटवर्क को मज़बूत करने और चुनावी तैयारियों को बेहतर बनाने की पार्टी की रणनीति को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User