iOS का नया वर्जन लॉन्च

Apple CEO टिम कुक ने बताया है कि वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को लेकर इनोवेशन पर ध्यान देते हैं. इवेंट की शुरुआत में ही उन्होंने बताया कि वह न्यू iOS वर्जन, ऐपल इंटेलीजेंस फीचर और न्यू सिरी को लॉन्च करने जा रहे हैं.

Jun 27, 2026 - 22:34
0 5
iOS का नया वर्जन लॉन्च
Apple CEO टिम कुक
  • Apple का सबसे बड़ा ऐलान
  • Apple CEO टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की. 

नई दिल्ली: Apple WWDC 2026 की शुरुआत कंपनी के मौजूदा सीईओ टिम कुक ने की. भारतीय समयनुसार ये इवेंट सोमवार रात 10:30 बजे हुआ. टिम कुक ने बताया है कि वह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को लेकर इनोवेशन पर ध्यान देते हैं. इवेंट की शुरुआत में ही उन्होंने बताया कि वह न्यू iOS वर्जन, ऐपल इंटेलीजेंस फीचर और न्यू सिरी को लॉन्च करने जा रहे हैं.

मैक ओएस अब Golden Gate ओएस होगा. Apple ने बताया है कि उसके प्रोडक्ट्स दुनिया भर के लाखों लोगों के डेली लाइफ का जरूरी हिस्सा है. इस साल कंपनी का फोकस नई फीचर लिस्ट पेश करने की जगह पर यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है. 

कंपनी ने ऐप्स को पहले से ज्यादा तेज, स्मूद और इफेक्टिव बनाने के लिए काम किया है. साथ कई डिजाइनिंग को लेकर बदलाव किया हैृ. इन बदलाव को यूजर्स और डेवलपर्स से मिले फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है. 

साथ ही लिक्विड ग्लास स्लाइडर को पेश किया. macOS में अब विंडो जैसा टाइटल बार दिया है, जिसकी मदद से  सभी ऐप्स में पहले से ज्यादा कंसिस्टेंसी नजर आएगी. कंपनी ने लिक्विड ग्लास के अलावा एक्स्ट्रा लेयर्स को सीधे आइकन की आर्टवर्क में शामिल किया है. इसकी वजह से आइकन्स ज्यादा अट्रैक्टिव और प्रीमियम नजर आ रहे हैं. iOS 27 अब iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च होने वाले डिवाइस को सपोर्ट करेगा.

टिम कुक का सीईओ रहते हुए यह आखिरी इवेंट होगा क्योंकि आने वाले सितंबर में वह अपने पद को छोड़ देंगे, जिसके बाद सीईओ की कमान जॉन टर्नस संभालेंगे. टर्नस साल 2001 में ऐपल से जुड़े थे. बीते करीब दो दशक से वे आईफोन, आईपैड, एयरपॉड्स और मैक लाइनअप के डेवलपमेंट में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User