Meerut accident news: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, तीन घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Jun 27, 2026 - 22:34
0 0
Meerut accident news: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, तीन घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Meerut accident news

- कॉलेज में दाखिले से पहले बुझ गई बंटी की जिंदगी।

Meerut accident news: कंकरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खिर्वा फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 18 साल के बंटी की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पावलीखास गांव निवासी चार दोस्त एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खिर्वा फ्लाईओवर के निकट पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन युवकों का उपचार चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक, बंटी ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी और आगे की पढ़ाई के लिए बीए में दाखिले की तैयारी कर रहा था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने उसके सभी सपनों पर विराम लगा दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। बंटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User