Sports News: चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए नीतीश रेड्डी
- रेड्डी को यह चोट अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ के दौरान लगी थी.
Sports News Update: आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जा रही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके प्रमुख ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीमित ओवर सीरीज़ में भी उनकी भागीदारी पर संदेह लग चुका है। रेड्डी को क्वाड्रिसेप्स की यह चोट अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ हालिया वनडे सीरीज़ के दौरान लगी थी।
MRI स्कैन में उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और मांसपेशियों में नुक़सान पाया गया है। उन्हें आगे की जांच के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने को कहा गया है।"
रेड्डी के बाहर होने के बाद भारतीय टीम के पास कोई भी वास्तविक तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर नहीं बचेगा, क्योंकि हार्दिक पंड्या भी क्वाड्रिसेप्स की हल्की चोट के कारण पहले से ही दोनों सीरीज़ से बाहर हैं। शिवम दुबे (T20I) और हर्षित राणा (T20I और ODI) विकल्प हो सकते हैं, लेकिन दोनों की मुख्य भूमिका क्रमशः बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ की है।
माना जा रहा है कि रेड्डी को इस चोट से उबरने में कम से कम चार सप्ताह लगेंगे, जिसके बाद ही वह मैदान पर वापसी की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे। 23 वर्षीय रेड्डी अब तक दस टेस्ट, छह वनडे और चार T20I खेल चुके हैं।
उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में से दो मुक़ाबले खेले। उन्हें बल्लेबाज़ी का मौक़ा नहीं मिला, लेकिन दोनों मैचों में गेंदबाज़ी की। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने 31 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वह लखनऊ में दूसरा वनडे नहीं खेल सके थे, जहां भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय बताया था कि उनकी बाईं जांघ में दर्द है। रेड्डी ने चेन्नई में तीसरे वनडे में वापसी की, जहां उन्होंने छह ओवर गेंदबाज़ी की और 42 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।
BCCI ने रेड्डी के रिप्लेसमेंट की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे उनके विकल्प हो सकते हैं। शेडगे ने हाल ही में भारत ए के लिए श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज़ में संतोषजनक प्रदर्शन किया था।
भारत को आयरलैंड में 26 और 28 जून को दो T20I खेलना है। इसके बाद टीम पांच T20I और तीन वनडे खेलने इंग्लैंड रवाना होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)