News Update Sports: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी भारतीय टीम, सूर्यवंशी को भी मिला मौक़ा

Jun 27, 2026 - 22:34
0 2
News Update Sports: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी भारतीय टीम, सूर्यवंशी को भी मिला मौक़ा
  • बुमराह की होगी वापसी, जापान में होना है यह टूर्नामेंट.

Sports News: इंग्लैंड और आयरलैंड के ख़िलाफ़ होने वाली T20 सीरीज़ के अलावा श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। IPL 2026 के बाद यह पहली बार होगा जब जसप्रीत बुमराह टीम के साथ जुड़ेगे। उससे पहले वह भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड नहीं जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भी तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है।

Photo: वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया

जापान के आइची प्रीफ़ेक्चर में 2026 एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। इसका कार्यक्रम वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज़ से टकरा रहा है, जो 27 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच खेली जाएगी। इसके बाद 6 अक्तूबर से पांच T20I मैचों की सीरीज़ होगी।

Photo: श्रेयस अय्यर 

एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता T20 फ़ॉर्मेट में खेली जाएगी और 24 सितंबर से शुरू होगी। फ़ाइनल 3 अक्तूबर को खेला जाएगा। स्वर्ण पदक के लिए भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफ़ग़ानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान समेत 10 टीमें मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत 24 से 26 सितंबर के बीच क्वालिफ़ायर मुकाबलों से होगी। इसके बाद 28 और 29 सितंबर को क्वार्टर फ़ाइनल खेले जाएंगे। सेमीफ़ाइनल एक अक्तूबर को होंगे, जबकि कांस्य और स्वर्ण पदक के मुकाबले 3 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे।

भारत ने अक्तूबर 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए पिछले एशियन गेम में पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीता था। अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ फ़ाइनल 18.2 ओवर के बाद बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद उच्च वरीयता प्राप्त टीम होने के कारण भारत को विजेता घोषित किया गया था।

2026 एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर के बीच खेली जाएगी। स्वर्ण पदक के लिए बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलेशिया और चीन की टीमें चुनौती पेश करेंगी।

भारत ने 2023 एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का भी स्वर्ण पदक जीता था। टीम ने फ़ाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया था।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User