Sports News Update: IPL 2027 में DC की कोचिंग भूमिकाओं में दिख सकते हैं गांगुली और युवराज

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
Sports News Update: IPL 2027 में DC की कोचिंग भूमिकाओं में दिख सकते हैं गांगुली और युवराज
IPL 2027 में DC की कोचिंग भूमिकाओं में दिख सकते हैं गांगुली और युवराज
  • गांगुली को मुख्य कोच जबकि युवराज को बल्लेबाज़ी कोच बनाया जा सकता है.

Sports News Upadte: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोचिंग स्टाफ़ का नया रूप देखने को मिल सकता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सौरव गांगुली और युवराज सिंह टीम के साथ कोचिंग भूमिकाओं में जुड़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि गांगुली को मुख्य कोच बनाया जाएगा, जबकि युवराज बल्लेबाज़ी कोच की भूमिका निभाएंगे।

IPL 2026 में छठे स्थान पर रहने वाली DC ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले दो सीज़न से टीम की ज़िम्मेदारी संभाल रहे टीम डायरेक्टर वेणुगोपाल राव, मुख्य कोच हेमंग बदानी, गेंदबाज़ी कोच मुनाफ़ पटेल और इस सीज़न से जुड़े सहायक कोच इयान बेल को बरक़रार नहीं रखा जाएगा।

कोचिंग स्टाफ़ में यह बदलाव, IPL 2024 के बाद DC के सह-मालिकों GMR स्पोर्ट्स और JSW स्पोर्ट्स के बीच हुए समझौते के तहत हो रहा है। इस व्यवस्था के अनुसार दोनों ग्रुप बारी-बारी से दो-दो साल के चक्र में टीम के संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

गांगुली को 2024 में JSW का क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। वह DC के मेंटॉर भी रह चुके हैं। SA20 2025 में उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में काम किया था, जो उनके कोचिंग करियर का पहला अनुभव था। वह वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी DC से जुड़े रहे हैं।


युवराज सिंह ने कई युवा भारतीय क्रिकेटरों के उभरने में अहम भूमिका निभाई है.

2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद यह युवराज का पहला औपचारिक कोचिंग पद होगा। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह सहित कई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बल्लेबाज़ी में सफलता का श्रेय युवराज को दिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड के ज़रिए DC में वापसी करने जा रहे ऋषभ पंत ने IPL 2026 से पहले मुंबई में युवराज के साथ ट्रेनिंग सेशन किए थे। समझा जाता है कि पंत के ट्रेड में गांगुली और युवराज दोनों की भूमिका रही है।

माना जाता है कि पंत के DC से हटने की एक अहम वजह यह थी कि उन्होंने IPL 2025 से पहले कोचिंग स्टाफ़ में कुछ नए नाम जोड़ने का सुझाव दिया था। उन नामों में युवराज सिंह भी शामिल थे। लेकिन तब टीम मालिक नहीं माने थे।

DC, IPL के 19 सीज़न में से एक भी IPL ख़िताब नहीं जीत सकी है। टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब वह फ़ाइनल तक पहुंची थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User