Sports News Update: लखनऊ में सीरीज़ अपने नाम करने उतरेगा भारत
- क्या अफ़ग़ानिस्तान देगा भारत को चुनौती? सीरीज़ में बने रहने के लिए अफ़ग़ानिस्तान के लिए जीत ज़रूरी.
बड़ी तस्वीर: सीरीज़ में बने रहने के लिए अफ़ग़ानिस्तान के लिए जीत ज़रूरी.
लखनऊ: बुधवार को भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है और अगर वह यह मुक़ाबला जीतते हैं तो वह सीरीज़ अपने नाम कर लेंगे। जबकि अफ़ग़ानिस्तान को सीरीज़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना ज़रूरी है।
एकमात्र टेस्ट में बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारत ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित मुक़ाबले में अफ़ग़ानिस्तान को पटखनी दी। बारिश के चलते मैच 25-25 ओवर का हुआ लेकिन इस छोटे मुक़ाबले में भी रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। दूसरे मुक़ाबले में भी अफ़ग़ानिस्तान को गुरबाज़ से उम्मीदें होंगी।
वहीं धर्मशाला में डेब्यू करते हुए गुरनूर बराड़ ने भी अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित करते हुए तीन अहम विकेट हासिल किए थे। इस मुक़बले में भारत ने हर्ष दुबे को भी मौक़ा दिया था और उन्होंने भी तीन विकेट हासिल किए थे। गुरनूर और हर्ष के प्रदर्शन से भारतीय कप्तान शुभमन गिल काफ़ी ख़ुश थे और उन्होंने अपनी ख़ुशी प्रकट भी की।
रोहित और ज़दरान पर रहेंगी नज़रें
पहले वनडे में रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए थे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित के अनुभवी कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी तो है ही लेकिन वनडे विश्व कप के लिहाज़ से भी रोहित के लिए यह सीरीज़ एक अहम पड़ाव है। पिछले वनडे में रोहित पुरुष वनडे में सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बने थे और 2025 से लेकर अब तक रोहित और कोहली वनडे में भारत के लिए दो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। पिछले 10 मुक़ाबलों में रोहित ने 47.22 की औसत और 91.59 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं।
इब्राहिम ज़दरान पिछले मुक़ाबले में गुरनूर का शिकार बने थे और वह गुरनूर का पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट भी बने। अगर अफ़ग़ानिस्तान को इस सीरीज़ में बने रहना है तो गुरबाज़ के साथ ज़दरान को अफ़ग़ानिस्तान को एक अच्छी शुरुआत दिलानी होगी जो कि पिछले मुक़ाबले में नदारद रही। अफ़ग़ानिस्तान द्वारा बनाए गए 194 रनों में से 102 रन अकेले गुरबाज़ के बल्ले से ही आए थे। हालांकि वनडे में ज़दरान का हालिया फ़ॉर्म अच्छा रहा है। ज़दरान ने पिछले सात वनडे मुक़ाबलों में 61.43 की औसत और 89.02 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए थे। ज़दरान से अफ़ग़ानिस्तान को इसी प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)