IND vs PAK Match: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान ने भरी हुंकार

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा - इससे बढ़िया शुरुआत भला क्या हो सकती है, बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ मैच. वहां का वातावरण बहुत जबरदस्त रहने वाला है. हम इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं... See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 6
IND vs PAK Match: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय कप्तान ने भरी हुंकार
Women T20 World Cup 2026

IND vs PAK Match: टीम इंडिया के लिए महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत इससे धमाकेदार अंदाज में नहीं हो सकती. 14 जून को भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच पाकिस्तान से होना है, जो बर्मिंघम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम को डोमिनेट किया है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का कहना है कि उनकी टीम एक बार फिर पाकिस्तान टीम को पटखनी देने के लिए तैयार है.

2026 के वर्ल्ड कप में कुल 12 देश भाग ले रहे हैं, जिन्हें 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ग्रुप ए में है, जिसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश भी मौजूद हैं. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 26 रनों से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 5 रनों के करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी.

पाकिस्तान को चुनौती

इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा - इससे बढ़िया शुरुआत भला क्या हो सकती है, बर्मिंघम में पाकिस्तान के साथ मैच. वहां का वातावरण बहुत जबरदस्त रहने वाला है. हम इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं.

भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए कहा, "उम्मीद है की हम अपने पहले मैच (पाकिस्तान) में निडर होकर क्रिकेट खेलेंगे."

तैयार है टीम इंडिया

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वॉर्मअप मैचों से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है. टीम मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका देना चाहता था, खासतौर पर ऋचा घोष ने काफी प्रभावित किया है. रिच ने इंग्लैंड के खिलाफ 36 गेंद में 68 रन बनाए. भारतीय टीम केवल एक बार फाइनल तक गई है, लेकिन 2020 के उस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User