Sports News: चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह भारत ए दल में शामिल हुए अशोक शर्मा
- अशोक ने हाल ही में अपनी घरेलू टीम बदली थी और वह अब राजस्थान की बजाय गुजरात के लिए खेलेंगे.
Sports Update News: श्रीलंका में श्रीलंका ए और अफ़ग़ानिस्तान ए के साथ त्रिकोणीय सीरीज़ खेल रही भारत ए टीम के साथ युवा तेज़ गेंदबाज़ अशोक शर्मा को जोड़ा गया है। वह चोटिल युद्धवीर सिंह की जगह लेंगे। अशोक ने सोमवार को ही अपना घरेलू टीम भी बदला था और अब वह राजस्थान की बजाय गुजरात की टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे।
युद्धवीर को 11 जून को फ़ील्डिंग के दौरान कंधे में दिक्कत हुई थी। बाद में 13 जून को गेंदबाज़ी करते समय भी यह दिक्कत उभरी। मेडिकल स्टाफ़ से सलाह लेने के बाद अब वह रिहैब करने के लिए बेंगलुरू स्थित BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) जाएंगे।
वहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट और IPL में अशोक को उनकी तेज़ी के लिए जाना जाता है और IPL 2026 के दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के ख़िलाफ़ ध्रुव जुरेल को 154.2 किमी/घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी। वह अपनी तेज़ रफ़्तार के साथ हार्ड लेंथ को हिट कर सकते हैं और सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में बल्लेबाज़ों को धोखा देने के लिए उनके पास स्लोअर गेंदें भी हैं। इसके अलावा वह लाल गेंद की क्रिकेट में नई गेंद के साथ गेंद को लहराने की भी क्षमता रखते हैं।
उन्होंने अपने पहले सीज़न में गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए छह मैचों में छह विकेट लिए। हालांकि टीम के अलग गेंदबाज़ी कॉम्बिनेशन ट्राय करने के कारण उन्हें बीच सीज़न ही प्लेइंग XII से अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। इससे पहले उन्होंने भारत की घरेलू T20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी (SMAT) 2025-26 में सभी को प्रभावित करते हुए अपने डेब्यू सीज़न में ही 10 मैचों में 15.63 की औसत और 10.13 के स्ट्राइक रेट से संयुक्त रूप से सर्वाधिक 22 विकेट लिए थे।
उन्होंने राजस्थान के लिए सिर्फ़ एक घरेलू सीज़न खेला और चार प्रथम श्रेणी मैचों में 14 जबकि सात सात लिस्ट ए मैचों में 13 विकेट लिए। वह फ़रवरी में पहली बार भारत ए टीम का हिस्सा बने थे, जब उन्होंने T20 विश्व कप से पहले USA और नामीबिया के ख़िलाफ़ अभ्यास मैच खेला था।
वहीं त्रिकोणीय सीरीज़ में भारत को तीन मैचों में दो में हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें अपने आख़िरी लीग मैच में बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान ए से भिड़ना है। सीरीज़ का फ़ाइनल रविवार को दाम्बुला में खेला जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)