WFI के चीफ संजय सिंह को लेकर विनेश फोगाट ने दिया बड़ा बयान

विनेश फोगाट ने कहा कि बीजेपी के लोगों को खेल छोड़कर राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि वे खेल में क्यों आ रहे हैं?

Jun 27, 2026 - 22:34
0 3
WFI के चीफ संजय सिंह को लेकर विनेश फोगाट ने दिया बड़ा बयान
Vinesh Phogat
  • भारतीय कुश्ती महासंघ चीफ संजय सिंह पर बरसीं विनेश फोगाट.
  • विनेश फोगाट ने कहा- BJP के लोगों को खेल छोड़कर राजनीति करनी चाहिए.

नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने WFI के चीफ संजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि संजय सिंह अनुशासनहीनता की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना सही नहीं समझती. हम मैदान छोड़कर भागने वालों में नहीं, बल्कि डटकर लड़ाई लड़ने वालों में से हैं.

विनेश फोगाट ने कहा, 'बहुत से लोग चाहते हैं कि मैं इस्तीफा दे दूं, लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगी. मैं समाज और लोगों के लिए लडूंगी.' विनेश फोगाट ने कहा कि बीजेपी के लोगों को खेल छोड़कर राजनीति करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि वे खेल में क्यों आ रहे हैं? विनेश ने कहा, 'जिस दिन राजनीति करने वाले लोग खेल को छोड़ देंगे, उसी दिन मैं भी राजनीति छोड़कर खेल में चली जाऊंगी.' उन्होंने आगे कहा कि कोई भी खिलाड़ी देश का होता है और हर खिलाड़ी देश के तिरंगे के लिए लड़ता है. विनेश ने मीडिया से अपील की  है कि जातिगत मुद्दों को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत न किया जाए.

फोगाट ने कहा कि पूरे भारत में महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस-सिलेंडर के दाम भी बढ़ रहे हैं. आने वाले समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं. उन्होंने कहा कि कई बार समय ऐसा भी आता है जब उन्हें भी गैस-सिलेंडर नहीं मिलता. कॉकरोच पार्टी को लेकर विनेश ने कहा कि जो भी पार्टी किसानों और मजदूरों की आवाज उठाएगी, हम उनके साथ हैं. जनता की आवाज उठाने वालों के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है. कांग्रेस पार्टी भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. फोगाट ने कहा, हम मैदान में डटकर लड़ने वाले लोग हैं, भागने वाले नहीं. जानकारी के मुताबिक, विधायक विनेश फोगाट ने आज SIR पर भी चर्चा की.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User