अग्निवीरों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान, वर्ग-3 की सीधी भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण

Jun 27, 2026 - 22:34
0 8
अग्निवीरों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान, वर्ग-3 की सीधी भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण

गुजरात: CM भूपेंद्र पटेल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में वर्ग-3 के पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का अहम फैसला लिया है. इतना ही नहीं, CM ने भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता परीक्षा से पूर्व अग्निवीरों को छूट देने के साथ-साथ निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 3 साल तक की रियायत देने का फैसला भी लिया है. वहीं, मुख्यमंत्री ने अग्निवीर योजना के पहले बैच के सदस्यों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच साल तक की छूट देने के निर्देश भी दिए हैं.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ओर से पूर्व अग्निवीरों के लिए इन महत्वपूर्ण फैसलों का लाभ हथियारबंद पुलिस सब-इंस्पेक्टर और हथियारबंद पुलिस कांस्टेबल, एस.आर.पी. के प्लाटून कमांडर व पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए मिलेगा. इसके अलावा, जेल विभाग के अंतर्गत जेलर ग्रुप-2 और जेल सिपाही और वन एवं पर्यावरण विभाग के वनरक्षक (वर्ग-3) और वनपाल (वर्ग-3) पदों की सीधी भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों को यह लाभ दिया जाएगा. बता दें कि जून 2022 में भारत सरकार ने रक्षा बलों में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. इस योजना के तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए किए जाने का प्रावधान किया गया. योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को अग्निवीर कहा जाता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User