Sports News Update: अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए कोहली, जायसवाल को मौक़ा

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण Virat Kohli, अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है...See more

Jun 27, 2026 - 22:34
0 6
Sports News Update: अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए कोहली, जायसवाल को मौक़ा

- कोहली को यह चोट IPL फ़ाइनल के दौरान लगी थी.

Sports News Update: मांसपेशियों में खिंचाव के कारण विराट कोहली, अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ आगामी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसके ठीक बाद 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आग़ाज़ होगा।

Virat Kohli हाल ही में समाप्त हुए IPL 2026 में ज़बरदस्त फ़ॉर्म में नज़र आए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए उन्होंने सीज़न के सभी 16 मैचों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने 56.25 के बेहतरीन औसत और 165.84 के तूफ़ानी स्ट्राइक रेट से कुल 675 रन बनाए थे।

भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने बताया, "IPL फ़ाइनल के दौरान Virat Kohli को चोट लगी थी और अभी एक भी सप्ताह नहीं हुआ है। वह कब तक ठीक हो पाएंगे, इसकी कोई टाइमलाइन नहीं है, लेकिन लगता है कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से पहले वह ठीक होंगे। हालांकि यह निश्चित उत्तर नहीं है और मुझे फ़िज़ियो से कोई स्पष्ट टाइमलाइन नहीं मिला है।"

T20 क्रिकेट को अलविदा कह चुके Virat Kohli ने भारतीय टीम के लिए अपना पिछला वनडे इसी साल जनवरी में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेला था। उस तीन मैचों की सीरीज़ में कोहली के बल्ले से 91, 29 और 108 रनों की शानदार पारियां निकली थीं। आख़िरी मैच में लगाया गया शतक, कोहली के बल्ले से निकला 54वां वनडे शतक था। भारत वह सीरीज़ 2-1 से हार गया था लेकिन कोहली भारत की तरफ़ से सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे।

अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के तीन वनडे मैच धर्मशाला (13 जून), लखनऊ (17 जून) और चेन्नई (20 जून) में खेले जाएंगे, जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना होगी। भारत पहले जून के आख़िरी हफ़्ते में आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो T20I मैच खेलेगा और फिर जुलाई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच T20I और तीन वनडे मैचों की सीरीज़ होगी। T20I सीरीज़ के लिए टीमों का चयन शनिवार को मुंबई में होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User