Indian Air Force aircraft crash: असम में इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग 

Jun 27, 2026 - 22:34
0 7
Indian Air Force aircraft crash: असम में इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, लैंडिंग के दौरान लगी आग 
Indian Air Force aircraft crashes in Assam

Indian Air Force aircraft crashes in Assam: असम में Indian Air Force का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। यह विमान भारतीय वायुसेना का था और सामान ढोने का काम करता था। हादसे का शिकार हुआ विमान इंडियन एयर फोर्स का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था। हादसा जोरहाट के एयर फोर्स स्टेशन पर हुआ। लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है।

भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया कि असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री aircraft क्रैश हो गया। यह एयरक्राफ्ट एक AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सप्लाई ले जाने के लिए किया जाता था। यह हादसा तब हुआ जब एयरक्राफ्ट एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। साइट पर बचाव कार्य और जांच जारी है। अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है।

इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा, "यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंच गए हैं और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई कैजुअल्टी हुई है या नहीं।" दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन भारतीय वायुसेना की तरफ से पूरा ब्योरा जारी नहीं किया गया। भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि की है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच आयोग) गठित किया जा रहा है। एक्स पोस्ट में इंडियन एयरफोर्स की तरफ से लिखा गया, "आज जोरहाट में लैंडिंग के समय इंडियन एयरफोर्स का An-32 aircraft एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User